अमेरिका के खिलाफ ३२ रन से जीत दर्ज कर शीर्ष पर पहुंचा पाकिस्तान

IMG-20260211-WA0005

कोलंबो: आईसीसी टी२० वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने अपनी दूसरी जीत दर्ज की। मंगलवार को खेले गए ग्रुप ए के मुकाबले में पाकिस्तान ने अमेरिका को ३२ रन से हरा दिया। इस जीत के साथ पाकिस्तान दो मैचों में ४ अंकों के साथ ग्रुप में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है। भारत २ अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।
मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने २० ओवर में ९ विकेट खोकर १९० रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से ओपनर साहिबजादा फरहान ने सर्वाधिक ७३ रन बनाए। उन्होंने ४१ गेंदों में ६ चौके और ५ छक्के लगाए। इसके अलावा बाबर आजम ने ३२ गेंदों में ४६ रन बनाए, जिसमें ४ चौके और एक छक्का शामिल था। फरहान और बाबर ने तीसरे विकेट के लिए ८१ रन की साझेदारी की। शादाब खान ने १२ गेंदों में ३० रन का योगदान दिया, जिसमें ४ चौके और एक छक्का शामिल था।
अमेरिका की ओर से शाडली वान शाल्कविक ने सर्वाधिक ४ विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए अमेरिका की टीम २० ओवर में ८ विकेट खोकर १५८ रन ही बना सकी। अमेरिका की ओर से शुभम रंजन ने ३० गेंदों में सर्वाधिक ५१ रन बनाए। उन्होंने ३ छक्के और ३ चौके लगाए। इसके अलावा ओपनर शायन जहांगीर ने ३४ गेंदों में ४९ रन बनाए, जिसमें ५ चौके और २ छक्के शामिल थे। मिलिंद कुमार ने २९ रन का योगदान दिया।
पाकिस्तान के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर अमेरिका पर दबाव बनाए रखा। पाकिस्तान की ओर से स्पिनर उस्मान तारिक ने ३ और शादाब खान ने २ विकेट हासिल किए।

About Author

Advertisement