अभिनेत्री पर्णो मित्रा ने भाजपा छोड़ी, तृणमूल कांग्रेस में शामिल

prno-mitra-1766741159760

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को एक और राजनीतिक झटका लगा है। बांग्ला फिल्मों की अभिनेत्री पर्णो मित्रा ने भाजपा छोड़कर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
शुक्रवार को कोलकाता स्थित तृणमूल भवन में राज्य की वित्त मंत्री और वरिष्ठ नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य की मौजूदगी में पर्णो मित्रा ने पार्टी की सदस्यता ली। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होना उनकी भूल थी।
मीडिया से बातचीत में पर्णो मित्रा ने दावा किया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने तृणमूल कांग्रेस में लौटने का फैसला किया है।
गौरतलब है कि पर्णो मित्रा वर्ष २०२१ के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुई थीं, लेकिन पार्टी में उनकी सक्रिय भूमिका कभी नजर नहीं आई। चुनाव से पहले उनका यह कदम तृणमूल के लिए राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।

About Author

Advertisement