अफगान धरती से आतंक के इस्तेमाल पर पाकिस्तान के सेना प्रमुख का कड़ा चेतावनी

pakistan-army-chief-asim-munir-and-delhi-islamabad-tension-expert-ayesha-siddiqa-warn

रावलपिंडी: पाकिस्तान के सेना प्रमुख और रक्षा बलों के प्रमुख फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर ने बृहस्पतिवार को कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि पाकिस्तान अपनी जनता के खिलाफ आतंकवाद फैलाने के लिए अफगानिस्तान की धरती के इस्तेमाल को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेगा।
रावलपिंडी में अहले-तशीह (शिया) समुदाय के उलेमाओं के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने यह टिप्पणी की। सेना की ओर से जारी बयान में मुनीर ने ऑपरेशन ‘गजब-लिल-हक’ का उल्लेख करते हुए कहा कि पाकिस्तान आतंकवादी नेटवर्क को समाप्त करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि अफगान तालिबान को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनकी भूमि का उपयोग पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी प्रकार की आतंकी गतिविधियों के लिए न हो। मुनीर ने यह भी कहा कि सीमा पार घटनाओं के आधार पर देश के भीतर हिंसा को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रीय तनाव कम करने के लिए पाकिस्तान की सक्रिय कूटनीति का भी उल्लेख किया और कहा कि सरकार सभी स्तरों पर स्थिरता बनाए रखने के लिए प्रयासरत है।
बैठक में उपस्थित उलेमाओं ने भी शांति और स्थिरता की आवश्यकता पर बल दिया तथा धर्म के नाम पर होने वाली हिंसा की कड़ी निंदा करते हुए कानून प्रवर्तन एजेंसियों को समर्थन व्यक्त किया।

About Author

Advertisement