अट्ठाईस भैंसाें के साथ चार लोगों गिरफ्तार   

IMG-20250313-WA0328

उत्तर दिनाजपुर: पशु तस्करी मामले में चोपड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
चोपड़ा थाना पुलिस ने देर रात चेकिंग के दौरान चोपड़ा बस स्टैंड इलाके से कंटेनर में लदे अट्ठाईस भैंसों को बरामद किया। इस घटना में चोपड़ा थाना पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। भैंसों से लदे कंटेनर को जब्त कर चोपड़ा थाना लाया गया। गिरफ्तार किए गए चारों लोगों को गुरुवार को इस्लामपुर महकमा न्यायालय में पेश किया गया। कुछ दिन पहले विधान नगर इलाके में एक गैस टैंकर से गायों को बचाए जाने की घटना ने प्रशासनिक हलकों में खलबली मचा दी थी। उस घटना से सबक लेते हुए विभिन्न स्थानों और राष्ट्रीय राजमार्गों पर पुलिस की गतिविधि बढ़ा दी गई। परिणामस्वरूप बुधवार देर रात चोपड़ा थाना पुलिस ने चोपड़ा बस स्टैंड के पास चेकिंग प्वाइंट पर लंबी दूरी के वाहनों की तलाशी ली और उनमें से एक मे लदे २८ भैंस बरामद किए। चोपड़ा पुलिस की इस सफलता से विभिन्न सामाजिक संगठन से जुड़े लोग खुश हैं।

About Author

Advertisement