नई दिल्ली: दुनिया का बच्चा बच्चा गोल मटोल चेहरे पर गोल फ्रेम वाला चश्मा पहने भोले भाले हैरी पॉटर से वाकिफ है। जे. के. रोलिंग ने अपनी किताबों में हैरी पॉटर के किरदार और एक जादुई दुनिया की रचना की, जिसमें जादू का विद्यालय, झाड़ू की सवारी और अजीब अजीब से जानवर बहुत सी कहानियों में गढ़े गए थे। इन किताबों पर बनी पहली फिल्म ‘हैरी पॉटर एंड द सारसर्स स्टोन’ का वर्ल्ड प्रीमियर ४ नोभेम्बर २००१ को लंदन में हुआ।
अब तक हैरी पॉटर श्रृंखला की ढेरों हॉलीवुड फिल्में बन चुकी हैं और सफलता की एक अलग ही कहानी लिख चुकी हैं। इक्कीसवीं सदी के इस सबसे मशहूर उपन्यास से २१वीं सदी की सबसे मशहूर फिल्में बनाई गई हैं। फिल्म का मुख्य किरदार हैरी पॉटर है। वह और उसके कुछ दोस्त जादू के विद्यालय में जादू सीखते हैं और कदम कदम पर हैरतअंगेज घटनाओं से दो चार होते हैं। फिल्म में अनोखे नाम वाले मिथकीय चरित्र हैं।
देश दुनिया के इतिहास में चार नवंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है~
१५०९: फ्रांसिस्को डी अल्मीडा के बाद अल्फांसो द अल्बुकर्क भारत में दूसरे पुर्तगाली वायसराय (गवर्नर) बने। फ्रांसिस्को डी अल्मीडा भारत में पहले पुर्तगाली गवर्नर (१५०५ ई.) थे, जिन्होंने हिंद महासागर में “ब्लू वाटर पॉलिसी” लागू की थी।
१६१९: फ्रेडरिक पंचम यूरोपीय देश बोहेमिया के राजा बने। फ्रेडरिक पंचम को इतिहास में ‘विंटर किंग’ के नाम से जाना जाता है क्योंकि उनका बोहेमिया पर शासन बहुत ही कम समय (केवल एक सर्दी, १६१९-१६२०) के लिए रहा था।
१८२२: दिल्ली में ब्रिटिश शासनकाल के दौरान एक नई जल आपूर्ति योजना का औपचारिक रूप से शुभारंभ किया गया था। इस योजना का मुख्य उद्देश्य लाल किले, चांदनी चौक और दिल्ली के आम नागरिकों तक यमुना नदी का साफ पानी पहुंचाना था ताकि शहर की स्वच्छता और जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार किया जा सके।
१८५६: जेम्स बुकानन अमेरिका के १५वें राष्ट्रपति चुने गए थे। उन्होंने ४ मार्च १८५७ को पद की शपथ ली थी। वह डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार थे और उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी के जॉन सी. फ्रेमोंट और व्हिग/नो नथिंग पार्टी के मिलार्ड फिलमोर को हराकर यह चुनाव जीता था।
१८६२: अमेरिकी आविष्कारक डॉ. रिचर्ड जॉर्डन गैटलिंग ने अपनी प्रसिद्ध बहु-बैरल रैपिड-फायर मशीनगन—गैटलिंग गन का पेटेंट (पेटेंट संख्या यूएस३६,८३६) कराया था। यह एक हाथ से घुमाई जाने वाली घूमने वाली बैरल वाली बंदूक थी, जो प्रति मिनट लगभग २०० राउंड गोलियां दाग सकती थी। बाद के मॉडलों में इसकी गति को बढ़ाकर १,२०० राउंड प्रति मिनट तक किया गया।
१८७५: अमेरिका के बोस्टन में मैसाचुसेट्स राइफल एसोसिएशन की स्थापना हुयी। इसे अमेरिका का सबसे पुराना सक्रिय गन क्लब (बंदूक क्लब) माना जाता है। इसे “द क्रैडल ऑफ अमेरिकन मार्कस्मैनशिप” (अमेरिकी निशानेबाजी का पालना) भी कहा जाता है।
१९११: फ्रांस और जर्मनी के बीच “मोरक्को-कांगो समझौता” संपन्न हुआ था, जिसने दूसरे मोरक्को संकट (अगादीर संकट) को समाप्त कर दिया। इस समझौते के तहत जर्मनी ने मोरक्को पर फ्रांस के पूर्ण संरक्षण और नियंत्रण को स्वीकार कर लिया। इसके बदले में फ्रांस ने अपने फ्रांसीसी कांगो का एक बड़ा हिस्सा (लगभग २,९५,००० वर्ग किमी) जर्मनी को सौंप दिया, जिसे “न्युकामेरुन” कहा गया। यह क्षेत्र जर्मनी के मौजूदा कैमरून उपनिवेश का हिस्सा बना।
१९२४: नेली टायलो रॉस अमेरिका के व्योमिंग राज्य की राज्यपाल चुनी गईं और वे संयुक्त राज्य अमेरिका के इतिहास में पहली महिला राज्यपाल बनीं।
१९५४: दार्जिलिंग में हिमालय पर्वतारोहण संस्थान की स्थापना हुई। वर्ष १९५३ में तेनजिंग नोर्गे और सर एडमंड हिलेरी द्वारा माउंट एवरेस्ट की पहली सफल चढ़ाई के बाद इसकी स्थापना की गई। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और पश्चिम बंगाल के तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. बी. सी. रॉय के प्रयासों से इसकी नींव रखी गई।
१९५६: सोवियत संघ ने ‘ऑपरेशन व्हर्लविंड’ के तहत हंगरी के राष्ट्रीय विद्रोह को कुचलने के लिए अपनी सेना बुडापेस्ट और अन्य शहरों में उतार दी थी। सोवियत संघ ने लगभग ३१,००० सैनिकों और हज़ारों टैंकों के साथ हंगरी पर बड़ा सैन्य आक्रमण किया। ११ नवंबर १९५६ तक इस विद्रोह को पूरी तरह कुचल दिया गया। इस संघर्ष में लगभग २,५०० हंगेरियन नागरिक/लड़ाके और ७०० सोवियत सैनिक मारे गए।
१९७९: ईरान में बंधक संकट की शुरुआत हुई। तेहरान स्थित अमेरिकी दूतावास पर ईरान के उग्रवादियों ने हमला कर वहां मौजूद लोगों को बंधक बनाया। बहुत से लोगों को एक वर्ष से अधिक समय तक बंधक रखा गया।
१९८०: हॉलीवुड के पूर्व अभिनेता और कैलिफोर्निया के गवर्नर रोनाल्ड रीगन ने जिमी कार्टर को बड़े अंतर से हराकर अमेरिका में राष्ट्रपति का चुनाव जीता।
१९८४: भारतीय स्नूकर खिलाड़ी ओम प्रकाश अग्रवाल (ओ बी अग्रवाल) ने आईबीएसएफ विश्व एमेच्योर स्नूकर चैंपियनशिप का खिताब जीता था। उन्होंने फाइनल मुकाबले में वेल्स के मौजूदा विश्व चैंपियन टेरी पार्सन्स को ११-७ से हराया था।
१९९५: इस्राइल के प्रधानमंत्री यित्जक राबिन की तेल अवीव के किंग्स स्क्वायर (अब राबिन स्क्वायर) में एक शांति रैली के बाद यहूदी उग्रवादी यिगल अमीर द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उन्हें वर्ष १९९४ में फिलिस्तीनी नेता यासर अराफात और इस्राइल के विदेश मंत्री शिमोन पेरेज के साथ ‘ओस्लो शांति समझौते’ के प्रयासों के लिए संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया था।
१९९७: भारतीय सेना के कोर ऑफ सिग्नल्स ने सियाचिन बेस कैंप में १६,००० फीट से अधिक की ऊंचाई पर दुनिया का सबसे ऊंचा एसटीडी बूथ स्थापित किया था। इस बूथ की स्थापना से पहले, दुनिया के सबसे ऊंचे और सबसे ठंडे युद्धक्षेत्र (सियाचिन ग्लेशियर) पर तैनात सैनिकों के लिए अपने परिवारों से बात करना बेहद कठिन था। इस बूथ ने उन्हें अपने प्रियजनों से सीधे जुड़ने की सुविधा दी।
२०००: संयुक्त राष्ट्र महासभा में परमाणु हथियारों को पूरी तरह समाप्त करने और उनके लिए जरूरी विखंडनीय पदार्थों के उत्पादन पर रोक लगाने से जुड़ा जापान का प्रस्ताव भारी बहुमत से पारित हुआ था।
२००१: जे.के. रोलिंग के प्रसिद्ध उपन्यास पर आधारित पहली फिल्म ‘हैरी पॉटर एंड द सारसर्स स्टोन’ (यूके में ‘हैरी पॉटर एंड द फिलोसोफर्स स्टोन’) का लंदन के ओडियन लीसेस्टर स्क्वायर में विश्व प्रीमियर हुआ था।
२००२: चीन और आसियान देशों के बीच व्यापक आर्थिक सहयोग पर एक ढांचागत समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। यह ऐतिहासिक समझौता कंबोडिया के नोम पेन्ह शहर में दोनों पक्षों के नेताओं द्वारा किया गया था।
२००३: श्रीलंका की राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगा ने रक्षा, गृह और सूचना मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया था और देश की संसद को दो सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया था। इस कदम से श्रीलंका में गंभीर राजनीतिक संकट पैदा हो गया था, जिसका मुख्य कारण राष्ट्रपति और तत्कालीन प्रधानमंत्री रनिल विक्रमसिंघे के बीच तमिल विद्रोहियों के साथ शांति प्रक्रिया को लेकर मतभेद थे।
२००५: संयुक्त राष्ट्र की ईराक के लिए तेल के बदले खाद्यान्न योजना में की गई गड़बड़ी की जाँच की रिपोर्ट तैयार करने वाले प्रमुख पॉल वोल्कर ने स्पष्ट किया था कि रिपोर्ट में नामित सभी आरोपियों को अपनी सफाई देने का पूरा अवसर दिया गया था।
२००८: भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के छह बैंक बेंचमार्क उधारी दर में ०.७५ प्रतिशत (या ७५ आधार अंकों) तक की कटौती करने पर सहमत हुए थे।
२००८: तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में गंगा नदी को भारत की राष्ट्रीय नदी घोषित करने का निर्णय लिया गया था। इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य गंगा नदी के सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को सम्मान देना तथा इसे प्रदूषण एवं अन्य खतरों से बचाना था।
२००८: भारत के पहले मानवरहित अंतरिक्ष मिशन चंद्रयान-१ ने चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया था। १४ नवंबर २००८ को इसके ‘मून इम्पैक्ट प्रोब’ ने चंद्रमा की सतह पर उतरकर तिरंगा फहराया था और इसी मिशन ने चंद्रमा पर पानी (अणुओं) की मौजूदगी की पुष्टि की थी।
२००८: डेमोक्रेटिक पार्टी के बराक ओबामा अमेरिका के राष्ट्रपति बने। वह इस पद पर पहुंचे अफ्रीकी मूल के पहले अमेरिकी नागरिक थे।
२०१५: दक्षिणी सूडान के जूबा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान भरने के तुरंत बाद एक कार्गो विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से ३७ लोगों की मौत।
२०१५: पाकिस्तान के लाहौर में एक इमारत ढ़हने से ४५ मरे तथा करीब १०० लोग घायल हुए।
२०१८: दिल्ली के तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के वज़ीराबाद में यमुना नदी पर बने विशाल सिग्नेचर ब्रिज का उद्घाटन किया था। लोहे की मजबूत तारों से बने १५४ मीटर ऊंचे इस सुंदर ढांचे को दिल्ली का नया हस्ताक्षर कहा गया। यह भारत का पहला असममित केबल-स्टेड ब्रिज है, जिसका मुख्य टावर दूर से अभिवादन की मुद्रा जैसा दिखाई देता है।
२०१९: उत्तरी मेक्सिको के सोनोरा में एक बेहद भयानक हादसा हुआ, जहां एक संदिग्ध ड्रग कार्टेल (अपराधिक गिरोह) ने घात लगाकर हमला किया। इस गोलीबारी और आगजनी में एक अमेरिकी-मेक्सिकन मर्मन परिवार के ९ सदस्यों की मौत हो गई, जिनमें ६ बच्चे शामिल थे।
२०२०: डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के फैसले के तहत अमेरिका आधिकारिक तौर पर पेरिस जलवायु समझौते से अलग हो गया था, हालांकि बाद में जो बाइडेन ने राष्ट्रपति बनते ही इसमें दोबारा वापसी की।
२०२०: मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी को एक पुराने इंटीरियर डिजाइनर की आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में उनके घर से गिरफ्तार किया था।
२०२०: इस दिन दुनिया भर में कोरोना वायरस का कहर चरम पर था। अमेरिका में इलेक्शन डे के दौरान रिकॉर्ड ९२,००० से अधिक नए मामले आए। वहीं, पोलैंड, रूस, ऑस्ट्रिया और ग्रीस जैसे देशों में संक्रमण और मौतों के आंकड़े तेजी से बढ़े, जिसके चलते इटली और साइप्रस सहित कई देशों में नए लॉकडाउन और कर्फ्यू का ऐलान किया गया।
२०२०: इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद ने तिग्रे पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट द्वारा संघीय सेना पर किए गए हमले के बाद सैन्य कार्रवाई और आपातकाल की घोषणा की। इस सैन्य टकराव ने एक बड़े मानवीय संकट और खूनी गृहयुद्ध का रूप ले लिया, जिसमें हजारों लोग मारे गए।
२०२१: इंग्लैंड के मेडस्टोन क्राउन कोर्ट में चल रहे मुकदमे के दौरान कुख्यात अपराधी डेविड फुलर ने दो हत्याओं और कम से कम १०० शवों के साथ यौन शोषण करने का जुर्म कबूल किया।
२०२१: पोप फ्रांसिस ने राफेला पेट्रिनी को वेटिकन सिटी स्टेट के पोंटिफिकल कमीशन का नया महासचिव नियुक्त किया। वह रोमन क्यूरिया में इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला बनीं।
२०२२: पंजाब के अमृतसर में गोपाल मंदिर के बाहर धरना दे रहे शिवसेना (टैक्सानी) के नेता सुधीर सूरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
२०२३: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित मियांवाली ट्रेनिंग एयरबेस पर जिहादी आतंकवादियों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने एयरबेस में घुसकर तोड़फोड़ की और खड़े विमानों को नुकसान पहुंचाया। सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में सभी आतंकवादी मारे गए।
२०२३: ३ नवंबर २०२३ की देर रात नेपाल में ६.४ तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया, जिसका असर और राहत कार्य मुख्य रूप से ४ नवंबर को देखा गया। इस भूकंप का केंद्र पश्चिमी नेपाल का जाजरकोट जिला था। इसके कारण १५० से अधिक लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल हो गए।
२०२४: इस दिन एक बड़ा हिंसक व्यवधान कनाडा में देखने को मिला। ब्रैम्पटन में एक हिंदू सभा मंदिर के बाहर भारत-विरोधी तत्वों द्वारा श्रद्धालुओं पर हिंसक हमला किया गया, जिसे लेकर भारत सरकार ने कड़ी आपत्ति जताई थी।
२०२४: भारत में उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में मार्चुला के पास एक ओवरलोडेड प्राइवेट बस (क्षमता ४२ सीटों की, लेकिन करीब ६० यात्री सवार थे) गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में ३६ यात्रियों की मौत हो गई और २० से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
२०२५: अमेरिका के केंटकी स्थित लुइसविले मुहम्मद अली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद यूपीएस की उड़ान संख्या २९७६ (बोइंग एमडी-११एफ मालवाहक विमान) दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस हादसे में कुल १५ लोगों की मौत हुई थी (शुरुआती आंकड़ों में १४ मौतें बताई गई थीं, लेकिन क्रिसमस के दिन, २५ दिसंबर २०२५ को जमीन पर घायल हुए एक अन्य व्यक्ति की मौत के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर १५ हो गई)।
२०२५: बोस्निया और हर्जेगोविना के तुजला शहर में स्थित एक सरकारी वृद्धाश्रम में लगे भीषण आग में झुलसकर १७ बुजुर्गों की मौत हो गई।
२०२५: फिलीपींस में भीषण टायफून कालमेगी के कारण आए भूस्खलन और बाढ़ से वहां ६० से अधिक लोगों की जान चली गई। इसी दौरान राहत कार्य में लगे एक हेलीकॉप्टर के क्रैश होने से ६ और लोगों की मौत हुई।
४ नवंबर को जन्मे प्रसिद्ध हस्तियां~
१६१८: औरंगज़ेब – छठा मुग़ल सम्राट (भारत के इतिहास का प्रमुख शासक)
१८४५: वासुदेव बलवन्त फड़के – भारत के प्रसिद्ध और शुरुआती सशस्त्र क्रांतिकारी
१८७६: भाई परमानन्द – भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी
१८८९: जमनालाल बजाज – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, उद्योगपति और महात्मा गांधी के करीबी सहयोगी
१९११: सुदर्शन सिंह चक्र, साहित्यकार एवं स्वतंत्रता सेनानी
१९२५: ऋत्विक घटक – महान लेखक, पटकथा लेखक और सिनेमा फिल्ममेकर
१९२५: छबीलदास मेहता – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ तथा गुजरात के नौंवे मुख्यमंत्री थे।
१९२९: शकुंतला देवी – महान भारतीय गणितज्ञ, जिन्हें दुनिया “ह्यूमन कंप्यूटर” के नाम से जानती है
१९३२: जयकिशन – प्रसिद्ध संगीतकार (शंकर जयकिशन)
१९३४: विजया मेहता – भारतीय सिनेमा की एक उच्च श्रेणी की महिला फ़िल्मकार।
१९५५: रीता भादुड़ी – हिंदी सिनेमा और टेलीविजन की जानी-माननीय अभिनेत्री
१९६५: मिलिंद सोमन – प्रसिद्ध भारतीय मॉडल, अभिनेता और फिटनेस आइकॉन
१९७१: तबू (वास्तविक नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी) – राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री
१९९३: सिद्धार्थ गुप्ता – भारतीय अभिनेता
४ नवंबर को हुए प्रमुख निधन~
१८४७: फेलिक्स मेंडेलसोन – जर्मनी के महान शास्त्रीय संगीतकार और पियानोवादक
१९१८: विल्फ्रेड ओवेन – प्रथम विश्व युद्ध के प्रसिद्ध ब्रिटिश कवि और सैनिक
१९५५: साई यंग – अमेरिका के महान बेसबॉल खिलाड़ी (जिनके नाम पर ‘साई यंग अवार्ड’ दिया जाता है)
१९७०: पंडित शंभू महाराज – भारतीय शास्त्रीय नृत्य शैली कथक के महान गुरु और प्रसिद्ध नर्तक।
१९९५: यित्झाक राबिन – इज़राइल के पूर्व प्रधानमंत्री और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता (शांति रैली के दौरान हत्या)
२००८: माइकल क्रिचटन – प्रसिद्ध अमेरिकी लेखक (मशहूर उपन्यास ‘जुरासिक पार्क’ के रचयिता)
२०११: एंडी रूनी – अमेरिका के मशहूर टीवी पत्रकार और लेखक
२०२०: फ़राज़ ख़ान – बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता (फ़िल्म ‘फरेब’ और ‘मेहंदी’ फेम)
२०२१: सुब्रत मुखर्जी – पश्चिम बंगाल के दिग्गज राजनीतिज्ञ और पूर्व केंद्रीय/राज्य मंत्री
४ नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव~
राष्ट्रीय कैंडी डे: यह दिवस हर साल ४ नवंबर को मनाया जाता है, खासकर पश्चिमी देशों में, जहाँ लोग विभिन्न प्रकार की मिठाइयाँ और कैंडी का आनंद लेते हैं।
जमनालाल बजाज जयंती (भारत): प्रसिद्ध भारतीय उद्योगपति, समाजसेवी और स्वतंत्रता सेनानी जमनालाल बजाज का जन्म ४ नवंबर १८८९ को हुआ था, जिन्हें ‘गांधीजी का पांचवां पुत्र’ भी कहा जाता है।





