जादवपुर के सीजीसीआरआई में इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री का अवसर: आवेदन करने की अंतिम तिथि ५ अप्रैल

csir-cgcsri

कोलकाता: केंद्र सरकार के वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद(सीएसआईआर) के अंतर्गत आने वाले सेंट्रल ग्लास एंड सेरामिक रिसर्च इंस्टीट्यूट(सीजीसीआरआई)जादवपुर ने इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों के लिए इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री कार्यक्रम की घोषणा की है। इस कार्यक्रम के तहत छात्रों को एम.टेक् के साथ-साथ पीएचडी करने का अवसर मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है।
सीजीसीआरआई में पाँच वर्षीय इंटीग्रेटेड डिग्री प्रोग्राम:
संस्थान द्वारा शुरू किया गया इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री (एम.टेक्+पीएचडी) कार्यक्रम कुल पाँच वर्षों का होगा। इसमें चयनित छात्र पहले एम.टेक् पूरा करेंगे और उसके तुरंत बाद . पीएचडी में प्रवेश प्राप्त करेंगे। इस कार्यक्रम के अंतर्गत सभी छात्रों को जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) के रूप में शोध कार्य करने का अवसर दिया जाएगा। इस वर्ष कार्यक्रम के लिए केवल पाँच छात्रों का चयन किया जाएगा। चयनित छात्रों को पहले दो वर्षों तक प्रति माह ३७,००० रुपये का वजीफा दिया जाएगा। इसके बाद अगले तीन वर्षों में यह राशि बढ़ाकर ४२,००० रुपये प्रति माह कर दी जाएगी।
इसके अतिरिक्त छात्रों को आवासीय व्यय के लिए अलग से भत्ता भी प्रदान किया जाएगा। आवेदक की आयु २८ वर्ष से कम होनी चाहिए, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी। उम्मीदवारों के पास बी.ई. या बी. टेक् की डिग्री सिरेमिक इंजीनियरिंग, ग्लास इंजीनियरिंग, मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग, मटेरियल्स इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, नैनोटेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इंस्ट्रूमेंटेशन, ऑप्टोइलेक्ट्रॉनिक्स या बायोटेक्नोलॉजी जैसे विषयों में होनी चाहिए। आवेदन करने की अंतिम तिथि ५ अप्रैल निर्धारित की गई है।

About Author

Advertisement