पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण एशियाई बाजारों में गिरावट देखी गई। इसके असर से बुधवार सुबह के कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज की गई
मुंबईः निवेशकों की धारणा प्रभावित होने के कारण ३० शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में १,७५८.२२ अंक (२.१९%) गिरकर ७८,४८०.६३ पर आ गया।
वहीं ५० शेयरों वाला एनएसई निफ्टी ५३०.८५ अंक (२.१३) टूटकर २४,३३४.८५ पर पहुंच गया।
सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर:
लार्सन एंड टुब्रो
टाटा स्टील
इंटरग्लोब एविएशन
अल्ट्राटेक सीमेंट
अदाणी पोर्ट्स
महिंद्रा एंड महिंद्रा
बढ़त दर्ज करने वाले शेयर:
इंफोसिस
एचसीएल टेक
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस)
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव ०.८७7% बढ़कर ८२.११ डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार:
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को ३,२९५.६४ करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने ८,५९३.८७ करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
होली के अवसर पर मंगलवार को शेयर बाजार बंद था।








