कोलकाता: कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड पोर्ट्रोनिक्स ने बाजार में अपना नया और बेहद अलग व उपयोगी गैजेट साउंड फ्लो २ लॉन्च किया है। यह एक खास फोर-इन-वन डिवाइस है, जिसमें ब्लूटूथ स्पीकर, १५वाट वायरलेस चार्जर, डिजिटल अलार्म घड़ी और व्हाइट नॉइज जैसे चार फीचर एक साथ दिए गए हैं।
आमतौर पर ऐसे गैजेट में केवल दो फीचर होते हैं, जैसे स्पीकर के साथ डिजिटल अलार्म घड़ी या डिजिटल अलार्म घड़ी के साथ नाइट लैंप। लेकिन पोर्ट्रोनिक्स साउंड फ्लो २ को चार अलग-अलग कामों के लिए तैयार किया गया है। इसकी खास कीमत २,०९९ रुपये रखी गई है।
पोर्ट्रोनिक्स साउंड फ्लो २ की कीमत और कहां से खरीदें?
पोर्ट्रोनिक्स साउंड फ्लो २ को आप अपने बेडरूम में साइड टेबल या ऑफिस डेस्क पर रख सकते हैं। यह एक कॉम्पैक्ट डिवाइस है, जो कई कामों को आसान बनाता है। इसकी एमआरपी ३,४९९ रुपये है, लेकिन विशेष कीमत पर इसे २,०९९ रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है।
इसे पोर्ट्रोनिक्स की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। एक साल की वारंटी के साथ आने वाला यह गैजेट अमेजन और फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध होगा। कंपनी देश के प्रमुख ऑफलाइन स्टोरों में भी इसकी बिक्री करेगी।
पोर्ट्रोनिक्स साउंड फ्लो २ के फीचर और स्पेसिफिकेशन
पोर्ट्रोनिक्स साउंड फ्लो २ दिखने में काफी आकर्षक और स्लिम है। यह बेलनाकार डिजाइन में आता है। इसकी बॉडी में फैब्रिक मेश का इस्तेमाल किया गया है, जो इसके डिजाइन को खूबसूरत बनाता है। डिवाइस के ऊपरी हिस्से में गोलाकार वायरलेस चार्जिंग पैड दिया गया है, जिसके चारों ओर चमकदार एलईडी रिंग लगी है। इसके सामने की ओर डिजिटल डिस्प्ले मौजूद है।
पोर्ट्रोनिक्स साउंड फ्लो २ में १६W का साउंड आउटपुट मिलता है। यह गाने सुनने से लेकर पॉडकास्ट और रोजमर्रा के मनोरंजन के लिए स्पष्ट आवाज प्रदान करता है।
इसमें ब्लूटूथ ५.३ का सपोर्ट दिया गया है। यह ट्रू वायरलेस स्टीरियो (टीडब्ल्यूएस) मोड को भी सपोर्ट करता है। यानी बेहतर स्टीरियो साउंड के लिए ऐसे दो स्पीकर को आपस में पेयर किया जा सकता है।
इसके ऊपरी हिस्से में दिए गए पैड पर अपना फोन रखकर बिना किसी केबल के स्मार्टफोन चार्ज किया जा सकता है। यह १५W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
पोर्ट्रोनिक्स साउंड फ्लो २ में इन-बिल्ट अलार्म घड़ी भी दी गई है, जिसमें समय देखने के साथ-साथ अपने लिए अलार्म सेट करने की सुविधा मिलती है।
व्हाइट नॉइज किस काम आता है?
साउंड फ्लो २ का चौथा और महत्वपूर्ण फीचर व्हाइट नॉइज है। काम पर ध्यान केंद्रित करने, मेडिटेशन करने या रात में शांतिपूर्ण नींद के लिए हल्की पृष्ठभूमि ध्वनि पसंद करने वाले यूजर्स के लिए इसका इन-बिल्ट व्हाइट नॉइज फीचर काफी उपयोगी साबित हो सकता है। व्हाइट नॉइज एक विशेष प्रकार की ध्वनि है, जो लगातार बजती रहती है।
सोते समय हमारा दिमाग आसपास से अचानक आने वाली आवाजों पर तुरंत प्रतिक्रिया देता है, जिससे नींद खुल सकती है। व्हाइट नॉइज एक ‘साउंड ब्लैंकेट’ की तरह काम करता है। इससे लगातार एक समान आवाज निकलती रहती है, जो बाहर से आने वाली अन्य आवाजों को दबाने में मदद करती है।





