एयरटेल कनेक्शन के साथ पाएं ₹३०,००० से अधिक के खास रिवॉर्ड्स

aed4aad4-e528-46fd-b508-6126486fdf57

​नई दिल्ली: एयरटेल ने अपने ग्राहकों को कनेक्टिविटी के अलावा अतिरिक्त लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से ‘एयरटेल इनसाइडर’ के माध्यम से ₹३०,००० से अधिक मूल्य के विशेष रिवॉर्ड्स और ऑफर्स पेश किए हैं। कंपनी के अनुसार, यह प्लेटफॉर्म एक ही स्थान पर प्रमुख ब्रांड्स के खास ऑफर्स उपलब्ध कराता है, जिनका ग्राहक अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल कर लाभ उठा सकते हैं।
​कंपनी ने बताया कि एयरटेल का ग्राहक होने के अनुभव को और अधिक फायदेमंद बनाने की सोच के साथ यह पहल की गई है। इसके तहत लर्निंग और सब्सक्रिप्शन श्रेणी में डुओलिंगो का १२ महीने का सुपर डुओलिंगो सब्सक्रिप्शन (मूल्य ₹३,१२०) दिया जा रहा है। वहीं, शॉपिंग और गैजेट्स के अंतर्गत क्रोमा या एप्पल के जरिए आईफोन १५, १६ और १७ के विभिन्न मॉडल खरीदने पर ₹२३,००० तक की बचत का अवसर मिल रहा है।
​एंटरटेनमेंट श्रेणी में ग्राहकों को पॉकेट एफएम का ३ महीने का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसके अलावा, सिनेपोलिस में २ मूवी टिकट खरीदने पर १ टिकट मुफ्त (अधिकतम ₹१५० की छूट) और ₹१,५०० या उससे अधिक के फूड एंड बेवरेज ऑर्डर पर ₹३०० की छूट दी जा रही है, जो केवल एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों के लिए मान्य है। हेल्थ और वेलनेस के क्षेत्र में अपोलो २४X७ की ६ महीने की अपोलो सर्कल सदस्यता उपलब्ध कराई गई है।
​कंपनी ने स्पष्ट किया है कि क्रोमा का ऑफर केवल चुनिंदा आईफोन मॉडलों पर लागू होगा और सभी ऑफर्स पर संबंधित नियम, शर्तें तथा पात्रता की शर्तें लागू होंगी। पात्र मोबाइल और होम ग्राहक एयरटेल ऐप खोलकर ‘एयरटेल इनसाइडर’ सेक्शन में जाकर अपनी पसंद के ऑफर्स चुन सकते हैं और शर्तों के अनुसार उन्हें रिडीम कर सकते हैं। एयरटेल इनसाइडर ने इससे पहले भी लिंक्डइन प्रीमियम, ईज़ीडाइनर और मेकमायट्रिप जैसे बड़े ब्रांड्स के साथ साझेदारी की है और आगामी दिनों में भी नए ब्रांड्स व ऑफर्स जोड़ने की बात कही है।

About Author

Advertisement