कार्लोस अल्काराज ने एकतरफा जीत के साथ एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में किया प्रवेश

IMG-20261119-WA0079

ट्यूरिन: स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने एटीपी फाइनल्स २०२६ में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। स्पेन के इस दिग्गज खिलाड़ी ने पूर्व विश्व नंबर-१ रूस के डेनिल मेदवेदेव को सीधे सेटों में ६-२, ६-४ से पराजित किया। इसके साथ ही अल्काराज ने लगातार ११वीं जीत दर्ज की और टूर्नामेंट में अपना दबदबा कायम रखा। ट्यूरिन के इनाल्पी एरिना में खेले गए मुकाबले में दूसरी वरीयता प्राप्त अल्काराज ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने मात्र ७२ मिनट में मेदवेदेव की चुनौती समाप्त कर दी। पूरे मुकाबले के दौरान अल्काराज को एक भी ब्रेक प्वाइंट का सामना नहीं करना पड़ा, जो उनकी शानदार सर्विस और खेल पर नियंत्रण को दर्शाता है। उन्होंने इवान लेंडल ग्रुप में अपने दोनों मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल की दौड़ में सबसे मजबूत स्थिति हासिल कर ली है। मेदवेदेव के खिलाफ जीत से उनका आत्मविश्वास और बढ़ा है। अब उनकी नजर ग्रुप चरण का अंतिम मुकाबला भी जीतकर अपने अभियान को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने पर होगी।मेदवेदेव के खिलाफ मुकाबले के दूसरे सेट में हालांकि अल्काराज को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। दूसरे सेट में २-१ की बढ़त हासिल करने के बाद उन्हें बाएं पैर के ऊपरी हिस्से में दर्द महसूस हुआ। उन्हें फिजियोथेरेपिस्ट से उपचार भी लेना पड़ा। खेल दोबारा शुरू होने के बाद उन्होंने अपनी लय बरकरार रखी और आसानी से मुकाबला जीत लिया। अल्काराज २०२५ में भी एटीपी फाइनल्स के फाइनल में पहुंचे थे, जहां उन्हें इटली के यानिक सिनर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस बार स्पेनिश खिलाड़ी का लक्ष्य एक कदम आगे बढ़कर खिताब जीतना है।

About Author

Advertisement