महिला सुरक्षाकर्मियों की सेवा का सम्मान
सिलीगुड़ी: आईपीएस ऑफिसर्स वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की कल्याणकारी पहल के तहत सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट की लेडी होम गार्ड्स के बीच कंबल बांटे गए।
सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर श्री सैयद वकार रजा (आईपीएस), डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (पश्चिम) श्रीमती चारू शर्मा (आईपीएस) और एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (एस.बी) श्रीमती मौमिता कर्मकार द्वारा ये कंबल वितरित किए गए।
यह पहल हमारी लेडी होम गार्ड्स की समर्पित सेवा और प्रतिबद्धता के प्रति देखभाल, करुणा और कृतज्ञता की भावना को दर्शाती है।





