चैंपियंस लीग के इतिहास में नया रिकॉर्ड बनाने में सफल कोमो

IMG-20261105-WA0062

​नई दिल्ली: इटली के क्लब कोमो ने यूएफा चैंपियंस लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के मैच में फ्रांसीसी क्लब लेंस के खिलाफ ९-१ के बड़े अंतर से जीत हासिल की। इस तरह कोमो ने चैंपियंस लीग इतिहास में सर्वाधिक गोल के रिकॉर्ड की बराबरी की। बुधवार रात खेले गए इस हाई-स्कोरिंग मैच में कोमो ने मैच के पहले हाफ में ३ और दूसरे हाफ में ६ गोल करके इतिहास रचा। इस अवे मैच में ५३ प्रतिशत बॉल पजेशन के साथ खेलने वाले इटली के क्लब की ओर से अनास्तासियोस दौविकास ने हैट्रिक लगाई। ग्रीस के इस फुटबॉलर ने मैच के ७वें, ३२वें और ५७वें मिनट में गोल किए। इसके अलावा निको पाज ने ४०वें, लुकास डा कुन्हा ने ४७वें, मार्क-ओलिवर केम्पफ ने ५३वें, मातिया लिबेराली ने ६२वें, मार्टिन बातुरिना ने ६९वें और मातेओ पापासिओली ने इंजुरी टाइम के दूसरे मिनट में गोल किए। वहीं लेंस की ओर से एकमात्र गोल रुबेन एगुइलर ने ६५वें मिनट में किया।
​इस जीत के साथ कोमो ने चैंपियंस लीग के एक मैच में सर्वाधिक गोल के रिकॉर्ड की बराबरी की। इससे पहले जर्मनी के क्लब बायर्न म्यूनिख ने २०२४ में डायनामो जाग्रेब के खिलाफ मैच ९-२ से जीता था। इस तरह कोमो ने चैंपियंस लीग के इतिहास में किसी एक मैच में सबसे बड़े अंतर से जीत के रिकॉर्ड की भी बराबरी की। इससे पहले रियल मैड्रिड ने २०१५ में माल्मो को और लिवरपूल ने २००७ में बेसिकतास को ८-० के समान अंतर से पराजित किया था। टूर्नामेंट के इतिहास में किसी मैच में ९ गोल करने की घटना बेहद कम हुई है। इससे पहले १९७१ में फेयेनूर्ड ने ओलम्पियाकोस निकोसिया के खिलाफ ९-० से जीत हासिल की थी, लेकिन किसी अवे मैच में इतने गोल पहले कभी नहीं हुए थे। सेस्क फेब्रिगास के मार्गदर्शन में खेल रही कोमो ने चैंपियंस लीग के जारी संस्करण में असाधारण प्रदर्शन करते हुए आरबी लिपजिग और मैनचेस्टर यूनाइटेड जैसी टीमों को पराजित कर दिया है। बुधवार रात लेंस के खिलाफ एकतरफा जीत के साथ कोमो ४ मैचों में ९ अंकों के साथ चैंपियंस लीग अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है।

About Author

Advertisement