कोलकाता: भारत के प्रतिष्ठित और अग्रणी आभूषण ब्रांड कल्याण ज्वेलर्स ने कोलकाता के कांकुड़गाछी में अपने नए शोरूम का भव्य उद्घाटन किया। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने इस शोरूम का उद्घाटन किया। नए शोरूम के शुभारंभ के साथ ब्रांड का लक्ष्य कोलकाता क्षेत्र में अपनी व्यावसायिक उपस्थिति को और मजबूत करना है।
नए शोरूम में कल्याण ज्वेलर्स के आकर्षक डिजाइनों और विभिन्न शैलियों के आभूषण उपलब्ध होंगे। इनमें ब्रांड के लोकप्रिय विशेष संग्रह—मुहूर्त (शादी के आभूषण), मुद्रा (हस्तनिर्मित प्राचीन शैली के आभूषण) और निमाह (मंदिर की वास्तुकला से प्रेरित आभूषण) सहित कई अन्य संग्रह शामिल हैं। शानदार वातावरण, आकर्षक सजावट और आभूषणों के विविध डिजाइनों से सुसज्जित यह शोरूम ग्राहकों को खरीदारी का विशेष अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार है।

उद्घाटन समारोह में उपस्थित ग्राहकों और शुभचिंतकों को संबोधित करते हुए अभिनेत्री सारा अली खान ने कहा कि कोलकाता के कांकुड़गाछी में कल्याण ज्वेलर्स के नए शोरूम के भव्य उद्घाटन समारोह में शामिल होकर उन्हें बेहद खुशी हुई। उन्होंने बताया कि हाल ही में वह ब्रांड एंबेसडर के रूप में कल्याण ज्वेलर्स परिवार से जुड़ी हैं। ऐसे में कंपनी के साथ उनका यह जुड़ाव इस अवसर को उनके लिए और भी खास बनाता है।
उनके अनुसार, कल्याण ज्वेलर्स गुणवत्ता, पारदर्शिता और उत्कृष्ट कारीगरी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है। कंपनी की विस्तार यात्रा के इस महत्वपूर्ण अवसर का हिस्सा बनकर वह प्रसन्न हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि कोलकाता के ग्राहक ब्रांड के खूबसूरत आभूषण संग्रहों को देखने के साथ-साथ विश्वस्तरीय ग्राहक सेवा का अनुभव भी प्राप्त करेंगे। नए शोरूम के उद्घाटन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कल्याण ज्वेलर्स के कार्यकारी निदेशक रमेश कल्याणरामन ने कहा कि कोलकाता हमेशा से कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार रहा है। कांकुड़गाछी में नया शोरूम शुरू करके शहर में अपनी उपस्थिति को और मजबूत बनाने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि इस विस्तार से ग्राहकों के लिए कंपनी के आभूषण संग्रहों और विश्वसनीय खरीदारी सेवाओं तक पहुंच आसान होगी। उत्कृष्ट कारीगरी, आभूषणों की विस्तृत श्रृंखला तथा विश्वास और पारदर्शिता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के साथ कंपनी ग्राहकों का स्वागत करने के लिए उत्सुक है।
नए शोरूम के उद्घाटन के अवसर पर कल्याण ज्वेलर्स ने ग्राहकों के लिए विशेष छूट और सुविधाओं की भी घोषणा की है। कंपनी के अनुसार, आभूषण बनाने की मजदूरी पर अधिकतम ४० प्रतिशत तक की छूट, पुराने सोने के बदले सोना लेते समय शून्य प्रतिशत कटौती तथा प्रति ग्राम १३,५७० रुपये की विशेष स्वर्ण दर का लाभ दिया जाएगा। इन सुविधाओं के माध्यम से ग्राहक विभिन्न डिजाइनों और शैलियों के आभूषण खरीदने का अवसर प्राप्त कर सकेंगे। इन ऑफरों पर कंपनी के नियम एवं शर्तें लागू होंगी।
कल्याण ज्वेलर्स ने बताया कि उसके शोरूम में बेचे जाने वाले सभी आभूषण भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के हॉलमार्क से प्रमाणित होते हैं। आभूषणों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न परीक्षण भी किए जाते हैं। इसके अतिरिक्त, ग्राहकों को कंपनी का चार-स्तरीय आश्वासन प्रमाणपत्र दिया जाएगा। इसमें सोने की शुद्धता का आश्वासन, आजीवन निःशुल्क रखरखाव, उत्पाद से संबंधित विस्तृत जानकारी तथा पारदर्शी एक्सचेंज और बायबैक नीतियां शामिल हैं।
नए शोरूम में कल्याण ज्वेलर्स के कई लोकप्रिय विशेष ब्रांडों के आभूषण भी उपलब्ध होंगे। इनमें मुहूर्त के अंतर्गत शादी के आभूषण, मुद्रा के तहत हस्तनिर्मित प्राचीन शैली के आभूषण और निमाह के अंतर्गत मंदिर की वास्तुकला से प्रेरित आभूषण शामिल हैं।
इसके अलावा, ग्लो में नृत्य की भाव-भंगिमाओं से प्रेरित चमकदार हीरे के आभूषण, जिया में सॉलिटेयर शैली के हीरे के आभूषण, अनोखी में अनकट हीरे के आभूषण, अपूर्वा में विशेष अवसरों के लिए हीरे के आभूषण, अंतरा में विवाह के लिए हीरे के आभूषण और हेरा में रोजमर्रा पहनने योग्य हीरे के आभूषण उपलब्ध होंगे। वहीं, रंग संग्रह में बहुमूल्य रत्नों से जड़े आभूषण शामिल हैं। हाल ही में पेश किए गए लीला संग्रह में रंगीन रत्नों और हीरों से सजे आभूषणों की आकर्षक श्रृंखला उपलब्ध होगी।
नए शोरूम के शुभारंभ के साथ कल्याण ज्वेलर्स का लक्ष्य कोलकाता के ग्राहकों को विविध डिजाइन, गुणवत्तापूर्ण आभूषण और पारदर्शी सेवाओं का अनुभव प्रदान करना है।





