संन्यास के बाद नडाल पहली बार अमेरिका में प्रदर्शनी मैच खेलेंगे

IMG-20261027-WA0044

​नई दिल्ली: स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल संन्यास के २ साल बाद अमेरिका में फिर एक बार कोर्ट पर दिखाई देंगे। २२ बार के ग्रैंड स्लैम विजेता नडाल ने आने वाले साल फरवरी में लास वेगास में होने वाले एक प्रदर्शनी टेनिस मैच में हिस्सा लेने की घोषणा की है। आयोजकों ने सोमवार को इसकी घोषणा की। नडाल २७ फरवरी को टी-मोबाइल एरिना में होने वाले द एमजीएम स्लैम प्रेजेंटेड बाइ कैपिटल वन आयोजन के मुख्य आकर्षण होंगे। कैलिफोर्निया के इंडियन वेल्स में होने वाले एटीपी १००० टूर्नामेंट के ठीक पहले इसका आयोजन किया जाएगा। इन प्रदर्शनी मैचों में हिस्सा लेने वाले अन्य खिलाड़ियों और मैच के प्रारूप की घोषणा आने वाले हफ्तों में की जाएगी।
​नडाल ने साल २०२४ में लास वेगास में आयोजित प्रदर्शनी मैच में हिस्सा लिया था। उस समय उनका सामना स्पेन के युवा खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज से हुआ था। वह नडाल के पेशेवर करियर का अंतिम साल भी था। उन्होंने साल २०२४ में पेशेवर टेनिस से संन्यास ले लिया था। ४० वर्षीय नडाल ने लास वेगास में लौटने के बारे में कहा, मुझे पिछली बार इस शहर में दर्शकों से भरे एरिना में खेलने का अनुभव अच्छी तरह याद है। अब मैं अपने जीवन के अलग चरण में लौट रहा हूँ, जहाँ पेशेवर टूर का दबाव नहीं रहेगा लेकिन खेल के प्रति मेरा जोश पहले जैसा ही रहेगा। मुझे हमेशा प्रतिस्पर्धा करना पसंद है। मेरा पेशेवर करियर समाप्त होने के बावजूद मेरे भीतर की प्रतिस्पर्धी सोच अभी भी जिंदा है।
​उल्लेखनीय है कि इस प्रदर्शनी टूर्नामेंट का आयोजन गत वर्ष भी हुआ था, जिसमें आठ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। मैच टाईब्रेकर में खेले गए थे।

About Author

Advertisement