आर्सेनल ने अपना मैच जीता, लेकिन मैनचेस्टर सिटी की हार

IMG-20261025-WA0059

​लंदन: इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के जारी सीजन में मैनचेस्टर सिटी को पहली हार का सामना करना पड़ा, जबकि आर्सेनल ने अपना मैच जीत लिया। चेल्सी को भी स्पर्स के खिलाफ निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा।
​मैनचेस्टर सिटी को शनिवार रात खेले गए मैच में एस्टन विला के खिलाफ १-२ से हार का सामना करना पड़ा। इस अवे मैच में ६३ प्रतिशत बॉल पजेशन के साथ खेलने वाली मैनचेस्टर सिटी ने भरपूर प्रयास किया, लेकिन पराजय को टाल नहीं सकी। विला पार्क में घरेलू टीम को निकोलस जैक्सन के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने जीत दिलाई। जैक्सन ने मैच के छठे और ६०वें मिनट में २ गोल किए। मैनचेस्टर सिटी की ओर से एकमात्र गोल एर्लिंग हालैंड ने किया। नॉर्वे के इस फॉरवर्ड ने ५२वें मिनट में गोल किया। इस हार के साथ ही मैनचेस्टर सिटी के प्रीमियर लीग में जारी विजय अभियान पर भी ब्रेक लग गया। मैच हारने के बावजूद मैनचेस्टर सिटी ८ मैचों में २१ अंकों के साथ गोल अंतर के आधार पर प्रीमियर लीग अंक तालिका के शीर्ष स्थान पर कायम है। वहीं छठे स्थान पर मौजूद एस्टन विला के पास ११ अंक हैं।
​आर्सेनल ने एवर्टन के खिलाफ मैच में २-० से जीत हासिल की। घरेलू मैदान एमिरेट्स स्टेडियम में ५८ प्रतिशत बॉल पजेशन के साथ खेलने वाली आर्सेनल की ओर से एजरी कोनसा ने सातवें और गेब्रिएल मैगलहाएस ने ६८वें मिनट में गोल किया। इस आरामदायक जीत के साथ आर्सेनल २१ अंकों के साथ दूसरे स्थान पर कायम है। नौवें स्थान पर मौजूद एवर्टन के पास १० अंक हैं।
​इस बीच टोटेनहम हॉटस्पर (स्पर्स) ने चेल्सी के खिलाफ २-० से जीत हासिल की। मैच बेहद रोमांचक रहा। हाफ टाइम तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। अंत में जाकर स्पर्स ने ७७वें मिनट में बढ़त हासिल की, जब चेल्सी के गोलकीपर माइकल पेंडर्स ने आत्मघाती (ओन) गोल किया। इसके बाद चेल्सी को ८०वें मिनट में बड़ा झटका लगा और स्टार फॉरवर्ड कोल पाल्मर ने ८०वें मिनट में रेड कार्ड देखकर मैदान छोड़ना पड़ा। इस अवे मैच में ६९ प्रतिशत पजेशन के साथ खेलने वाली स्पर्स ने अंत में ८७वें मिनट में दूसरा तथा अंतिम गोल हासिल किया। माथिस टेल ने ८७वें मिनट में स्पर्स के लिए गोल किया। चेल्सी १३ अंकों के साथ चौथे और स्पर्स ९ अंकों के साथ १२वें स्थान पर है।
​प्रीमियर लीग के अन्य मैचों में फुलहम ने कोवेंट्री को १-० से पराजित किया। इसी तरह इप्सविच टाउन और नॉटिंघम फॉरेस्ट के बीच खेला गया मैच १-१ से ड्रॉ रहा।

About Author

Advertisement