कर्तव्य पथ पर प्राण न्योछावर करने वाले वीर पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, रक्तदान शिविर आयोजित​

FB_IMG_1792591835205

सिलिगुड़ी: ​सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट की ओर से कर्तव्य का पालन करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिसकर्मियों की स्मृति में ‘पुलिस स्मरण दिवस’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित गरिमामय समारोह में शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।​मल्लागुड़ी स्थित पुलिस लाइन में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में सिलीगुड़ी के पुलिस आयुक्त सैयद वकार रज़ा (आईपीएस), पुलिस उपायुक्त (पश्चिम ज़ोन) चारु शर्मा (आईपीएस) सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और जवान उपस्थित रहे। उपस्थित अधिकारियों ने वीर शहीदों के चित्र पर पुष्प चक्र अर्पित कर उनकी अदम्य वीरता, सेवा और कर्तव्यनिष्ठा को नमन किया।​शहीदों की पावन स्मृति में मल्लागुड़ी पुलिस लाइन परिसर में एक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। पुलिस कमिश्नरेट के अनुसार यह पहल मानवता की सेवा और अमूल्य जीवन बचाने के संकल्प को रेखांकित करती है।

शिविर में अनेक पुलिसकर्मियों तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।​सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट ने अमर शहीदों के प्रति विनम्र श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि देश और समाज की सुरक्षा के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

About Author

Advertisement