ईरान से जुड़े शलमचेह सीमा नाके को बंद करने का इराकी प्रधानमंत्री का निर्देश

IMG-20261021-WA0045

बगदाद। इराक के प्रधानमंत्री अली अल-जैदी ने ईरान से जुड़े शलमचेह सीमा नाके को अगले आदेश तक बंद करने का निर्देश दिया है।
अल जज़ीरा न्यूज़ नेटवर्क ने इराकी सरकार के एक अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी है। अधिकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री अल-जैदी ने उक्त सीमा नाके को बंद करने का फैसला लिया है।
अधिकारी ने बताया कि आने वाले दिनों में इराक और ईरान के बीच संचालित कई अन्य सीमा नाकों को भी चरणबद्ध तरीके से बंद किया जाएगा। हालांकि, इन नाकों को कब से बंद किया जाएगा, इस संबंध में विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
सीमा नाकों को बंद करने के इस फैसले का दोनों देशों के बीच आवागमन और सीमा पार व्यापार पर क्या असर पड़ेगा, इस बारे में फिलहाल कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

About Author

Advertisement