जैन महिला ग्रुप के ११ दिवसीय प्रभु भक्ति कार्यक्रम का शुभारंभ, २१ अक्टूबर तक चलेगा आयोजन

03ed24a0-4545-44e6-96e7-b8207d5c7e6a

विराटनगर: जैन महिला ग्रुप (भारत-नेपाल) की अविरल ९५० भक्ति सफलतापूर्वक पूर्ण होने तथा नवरात्रि के पावन पर्व के शुभ अवसर पर ग्रुप की ओर से ११ दिवसीय विशेष प्रभु भक्ति का वर्चुअल कार्यक्रम रविवार से शुरू किया जाएगा । यह धार्मिक कार्यक्रम ११ से २१ अक्टूबर तक चलेगा।
इस विशेष भक्ति कार्यक्रम में नेपाल के विराटनगर सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु वर्चुअल माध्यम से जुड़ रहे हैं और प्रभु भक्ति का आनंद लेंगे । कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
उपरोक्त जानकारी विराटनगर निवासी किरण डागा ने देते हुए बताया कि कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर विशेष आयोजन किया गया है। आज रात ८: ३० से १० : ०० बजे तक । उन्होंने कहा कि इस भक्ति कार्यक्रम का उद्देश्य धर्म, आस्था और भक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना तथा अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को प्रभु भक्ति से जोड़ना है।

About Author

Advertisement