भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान बनीं मंधाना

IMG-20261007-WA0101(1)

​नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को नई कप्तान मिली हैं। अनुभवी ओपनिंग बैटर स्मृति मंधाना को महिला टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। वह टीम में हरमनप्रीत कौर की जगह लेंगी, जिन्होंने मंगलवार को कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था। इसके साथ ही भारतीय महिला टीम एक नए अध्याय की शुरुआत करने के लिए तैयार है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसके साथ ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम के जिम्बाब्वे के खिलाफ बहु-प्रारूप श्रृंखला के लिए टी२० और एकदिवसीय (वनडे) टीम की भी घोषणा की। भारत, जिम्बाब्वे के खिलाफ ३ टी२० और इतने ही वनडे मैचों की श्रृंखला खेलेगा। शेफाली वर्मा को टी२० टीम और दीप्ति शर्मा को वनडे टीम का उपकप्तान बनाया गया है। कप्तानी छोड़ने के बावजूद हरमनप्रीत खिलाड़ी के रूप में टीम के लिए उपलब्ध रहेंगी। भारत और जिम्बाब्वे के बीच ३ टी२० मैचों की श्रृंखला रायपुर में खेली जाएगी। पहला मैच १६ अक्टूबर को होगा। इसके बाद बाकी दो मैच १८ और २० अक्टूबर को खेले जाएंगे। टी२० टीम में प्रतिका रावल को जगह नहीं मिली है, जबकि निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, अनुष्का शर्मा और जिन्तिमनी कलिता को टीम में शामिल किया गया है। इसी तरह ३ वनडे मैचों की श्रृंखला बड़ोदरा में खेली जाएगी। मैच २३, २५ और २८ अक्टूबर को खेले जाएंगे। वनडे टीम में प्रतिका रावल और हरलीन देओल को मध्यक्रम में शामिल किया गया है।
​भारतीय टी२० टीम इस प्रकार है:
स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा (उपकप्तान), निकी प्रसाद, हरमनप्रीत कौर, अनुष्का शर्मा, रिचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमालिनी (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, जिन्तिमनी कलिता और मिन्नू मणि।
​भारतीय वनडे टीम इस प्रकार है:
स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतीका रावल, हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल, तेजल हसबनिस, दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), रिचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), वैष्णवी शर्मा, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, सायली सतघरे और रेणुका ठाकुर।

About Author

Advertisement