मेघालय: पूर्व विधायक ड्राइसन खार्सिङ दो सौ समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल

198e2ebc-c0c6-4fb8-be6c-ff7ca81f550c

शिलांग: नार्टियांग विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक ड्राइसन खार्सिङ अपने समर्थकों और सहयोगियों समेत करीब दो सौ लोगों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं। भाजपा ने उनके पार्टी में शामिल होने को क्षेत्र में संगठन को और मजबूत करने वाला कदम बताया है।
ड्राइसन खार्सिङ वर्ष २००३ से २००८ तक नार्टियांग विधानसभा क्षेत्र के विधायक रहे थे। इससे पहले वह वर्ष १९८९ से २००४ तक स्वायत्त जिला परिषद के सदस्य भी रहे।
खार्सिङ और उनके समर्थकों का भाजपा में स्वागत करते हुए मेघालय सरकार के कैबिनेट मंत्री तथा भाजपा विधायक सान्बोर शुल्लाई ने चुनाव से जुड़े मुद्दों पर लोगों को भ्रमित करने के प्रयास का आरोप लगाते हुए कांग्रेस और अन्य दलों की आलोचना की।
उन्होंने लोगों से निर्वाचन आयोग के खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों पर विश्वास नहीं करने तथा चुनाव प्रक्रिया में हमेशा सच्चाई और निष्पक्षता को आधार बनाने का आग्रह किया।
निर्वाचन आयुक्तों की गतिविधियों पर मेघालय की जनता की नजर होने का उल्लेख करते हुए शुल्लाई ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनी रहनी चाहिए।
निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने को लेकर उन्होंने कांग्रेस पार्टी की भी आलोचना की।

About Author

Advertisement