सिलीगुड़ी में स्वच्छता और कचरा हटाओ अभियान

FB_IMG_1790353805713

​सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी नगर निगम द्वारा नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और कचरा प्रबंधन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुक्रवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
​यह अभियान नगर निगम के विभिन्न बोरों के अंतर्गत आने वाले कई इलाकों में आयोजित किया गया। शहर में स्वच्छता के स्तर में सुधार लाने और समय पर कचरा उठाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम के कर्मचारी और सफाईकर्मी सड़कों पर उतरे।
​शहरी विकास एवं नगर मामले विभाग तथा राज्य शहरी विकास एजेंसी के सहयोग से आयोजित इस अभियान के जरिए नागरिकों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण प्रदान करने का संदेश दिया गया।

About Author

Advertisement