अपने अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए मेसी ने लॉन्च की विशेष १० नंबर जर्सी

FB_IMG_1790068018353

​ब्यूनस आयर्स: अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के अंतिम मैच के लिए विशेष १० नंबर की जर्सी सार्वजनिक की है।
​सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए ३९ वर्षीय मेसी ने दीवार पर लगी अपनी पुरानी विश्व कप जर्सी को हटाकर इस विशेष जर्सी को लगाते हुए दिखाया है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “एक अंतिम मैच… जीवनभर के लिए एक जर्सी”।
​मेसी ६ अक्टूबर को ब्यूनस आयर्स के एस्टाडियो मोनुमेंटल स्टेडियम में बेनिन के खिलाफ होने वाले मैच में यह जर्सी पहली और आखिरी बार पहनेंगे। गत ३१ अगस्त को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा करने वाले मेसी अर्जेंटीना के लिए २०७ मैचों में १२५ गोल करके शीर्ष स्कोरर रहे हैं। उन्होंने अपने देश को एक विश्व कप और दो बार कोपा अमेरिका का खिताब दिलाया है।

About Author

Advertisement