मेघालय: मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

FB_IMG_1789668647143

​शिलांग: मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने समस्त मेघालयवासियों की ओर से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभ जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
​सोशल मीडिया पर जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री संगमा ने कहा कि विगत २५ वर्षों से मोदी जी की जनसेवा समर्पित नेतृत्व और राष्ट्र की प्रगति एवं विकास के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक रही है।
​उन्होंने ईश्वर से प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, शक्ति और देशवासियों की सेवा के लिए दीर्घायु जीवन की कामना की।

About Author

Advertisement