त्रिपुरा: मुख्यमंत्री डॉ. साहा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं

FB_IMG_1789668135392

​अगरतला: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने समस्त त्रिपुरावासियों की ओर से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुभ जन्मदिवस पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
​सोशल मीडिया पर जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री डॉ. साहा ने मां त्रिपुरा सुंदरी से प्रार्थना करते हुए प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और देश को निरंतर आगे ले जाने के लिए अपार शक्ति की कामना की।
​उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अनवरत सेवा, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता ने देश में क्रांतिकारी बदलाव लाया है। ‘आत्मनिर्भर भारत’ की भावना को बढ़ावा देने से लेकर ‘विकसित भारत’ की मजबूत नींव रखने तक, प्रत्येक नागरिक के कल्याण के लिए उनका समर्पण हम सभी के लिए अद्वितीय प्रेरणा का स्रोत है।

About Author

Advertisement