चर्चा में ​सचिन तेंदुलकर की बहू

13c1579e-4d27-423a-b513-4b683a1c8512

सास-ननद को दी मात; ट्विनिंग लुक छोड़ गुलाबी साड़ी में सानिया लगीं खूबसूरत

मुम्बई: ​एक बार फिर सचिन तेंदुलकर की बहू और बेटी का स्टाइल चर्चा में आ गया है। जहाँ सारा तेंदुलकर अपनी माँ के साथ ट्विनिंग करती नज़र आईं, वहीं बहुरानी ने सबसे हटकर लुक चुना। जिस वजह से उनका अंदाज हाइलाइट हुआ और वह अपने खूबसूरत स्टाइल से सबका दिल जीत गईं।

पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का परिवार अक्सर ही साथ में नज़र आता है। चाहे कोई बॉलीवुड इवेंट हो या फिर तीज-त्योहार, सभी एक साथ सज-धजकर पहुँचते हैं। जहाँ पहले घर की बेटी सारा तेंदुलकर के स्टाइल पर लोगों की नज़रें बनी रहती थीं, वहीं अब बहुरानी सानिया चंडोक की खूबसूरती के भी खूब चर्चे होते हैं। अब सानिया के इस साड़ी लुक को ही देख लीजिए, जिसमें वह पूरे परिवार में सबसे अलग दिखीं और देसी ब्यूटी दिखाकर दिल जीत लिया।
​यही नहीं, सारा का माँ अंजलि तेंदुलकर के साथ साड़ी में ट्विनिंग करने वाला अंदाज भी बढ़िया लगा, लेकिन सानिया का सबसे हटके रंग चुनना उन्हें हाइलाइट बना गया। तभी तो उनके लुक की खूब तारीफ हो रही है, जिसे उन्होंने सुंदर और क्लासी तरीके से स्टाइल किया है। वहीं, अर्जुन तेंदुलकर भी अपनी माँ और बहन के साथ ट्विनिंग करते दिखे, तो सचिन सबसे अलग नज़र आए।
​हैवी वर्क वाली साड़ी में सजीं सानिया
सबसे पहले सानिया के लुक की बात करते हैं, जो रिंपल और हरप्रीत लेबल की बेहद खूबसूरत ब्राइट पिंक साड़ी पहने नज़र आईं। साड़ी पर सुनहरी ज़री, सितारे और कढ़ाई का महीन काम हुआ है, जो इसे रिच और रॉयल लुक देता है। खासकर पल्लू पर हुआ काम बेहद क्लासी लगा। इसके साथ पेयर किया गया ब्लाउज भी बेहद सुंदर है, जिसकी कोहनी तक की स्लीव्स पर बीड्स डिटेलिंग दी गई है। जिसे परफेक्ट प्लीट्स और ओपन पल्लू को हाथ में ड्रेप करके उन्होंने ग्रेसफुली कैरी किया।
​सानिया ने स्टाइलिंग को रखा क्लासी
बेशक सानिया की साड़ी काफी हैवी है, लेकिन उन्होंने ज्वेलरी में भी कोई कमी नहीं छोड़ी। उन्होंने कुंदन और अनकट डायमंड चोकर पहना, जिसमें नीचे हरे रंग के पन्ना ड्रॉप्स लटके हैं। मैचिंग इयररिंग्स, मांग टीका और कलाई में मैचिंग कड़े साड़ी के साथ परफेक्टली ट्यून कर रहे हैं। इसे उन्होंने सॉफ्ट वेव्स वाले हाफ अप हाफ डाउन हेयर स्टाइल के साथ पूरा किया। वहीं, मेकअप को सॉफ्ट और एलिगेंट रखा है।
​सारा का साड़ी लुक भी है स्टनिंग
अब सारा के साड़ी लुक की बात करते हैं, जिन्होंने रितु कुमार की बेहद खूबसूरत ग्रीन कलर की सिल्क साड़ी पहनी। साड़ी पर बारीक सुनहरी ज़री से बूटियों वाला वर्क किया है, तो बॉर्डर पर हुआ फ्लोरल बेल वाला एम्ब्रॉयडरी वर्क सुंदर लगा। इसमें सेक्विन से चमक जोड़ी, तो साथ में उन्होंने स्लीवलेस हैवी एम्बेलिश्ड गोल्डन ब्लाउज पहना। जिस पर सेक्विन और बीड्स का काम है, जो उनके एथनिक लुक को मॉडर्न और एलिगेंट टच दे रहा है।
​गजरा लगाकर पूरा किया श्रृंगार
जब बारी सारा के लुक की स्टाइलिंग की आई, तो वह स्टेटमेंट कुंदन नेकलेस, मैचिंग डैंगलर इयररिंग्स और कंगन पहने दिखीं, जो साड़ी के वर्क के साथ परफेक्टली जा रहे हैं। वहीं, बालों को हाफ पिनअप करके गजरा लगाने वाला अंदाज भी लुक को क्लासी बना गया, तो माथे पर लगी छोटी-सी बिंदी लुक में ट्रेडिशनल टच को बढ़ा रही है। इसे पीच-पिंक लिप्स और सॉफ्ट ग्लोइंग मेकअप के साथ उन्होंने पूरा किया।
​बेटी जैसे लुक में दिखीं अंजलि तेंदुलकर
अंजलि तेंदुलकर भी सिल्क की ग्रीन साड़ी में नज़र आईं, जिसका रंग सारा की साड़ी से बस हल्का-सा डार्क है। वहीं, इस पर ज़री से बूटियाँ बनी हैं और बॉर्डर को चौड़ा रखा गया है। इसे मैचिंग ब्लाउज के साथ पेयर करके उन्होंने साड़ी को ओपन पल्लू के साथ ड्रेप किया। वहीं, गले में हैवी हार, मैचिंग इयररिंग्स और हाथों में हरी-गोल्डन चूड़ियाँ उनके लुक को परफेक्ट बना गईं, जिसे फाइनल टच उन्होंने गोल्डन क्लच से दिया। हालांकि, सानिया की साड़ी का ब्राइट पिंक रंग उन्हें सास-ननद के सुंदर लुक के बीच भी सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बना गया।
​अब सचिन और अर्जुन पर डालिए नज़र
जहाँ अर्जुन तेंदुलकर अपनी माँ और बहन के साथ ट्विनिंग करते हुए हरे रंग के कुर्ते में नज़र आए, वहीं सचिन ने बहू की तरह सबसे अलग रंग चुना। उन्होंने ऑरेंज कुर्ता पहना, जिसकी नेकलाइन और कंधों को सुनहरी एम्ब्रॉयडरी से सजाया गया था। अर्जुन के कुर्ते की नेकलाइन को भी सुनहरे वर्क और सेक्विन से हाइलाइट किया गया है। इसमें पिता-पुत्र का देसी रूप भी बढ़िया लगा।

About Author

Advertisement