असम: गणेश चतुर्थी पर मुख्यमंत्री सरमा की शुभकामनाएं

Screenshot_20260914_161815_Facebook

‘सभी बाधाएं दूर हों, हर परिवार सुख-शांति और समृद्धि से भर जाए’

गुवाहाटी: पवित्र गणेश चतुर्थी के अवसर पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने समस्त असमवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने फेसबुक के माध्यम से शुभकामना संदेश जारी करते हुए भगवान श्रीगणेश से सभी के सुख, शांति, समृद्धि और सफलता की कामना की है।
मुख्यमंत्री सरमा ने मंगलमूर्ति भगवान श्रीगणेश से प्रार्थना की कि उनके आशीर्वाद से सभी के जीवन की बाधाएं और विघ्न दूर हों तथा प्रत्येक परिवार सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण हो।
उन्होंने यह भी कामना की कि प्रत्येक व्यक्ति द्वारा लिए गए नए संकल्प सफल हों और भगवान गणेश की कृपा से जीवन में नई आशा और संभावनाओं का संचार हो।
गणेश चतुर्थी हिंदू धर्मावलंबियों द्वारा भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के साथ मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण पर्व है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सरमा के संदेश में असमवासियों के जीवन में सकारात्मकता, आशा, सुख-शांति और समृद्धि की मंगलकामना व्यक्त की गई है।

About Author

Advertisement