सिलिगुड़ी: माटिगाड़ा पुलिस द्वारा ६ चोरी के मोबाइल फोन बरामद, एक गिरफ्तार

FB_IMG_1789139355880

​सिलिगुड़ी। सिलिगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत माटिगाड़ा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी के ६ मोबाइल फोन बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
​पुलिस के अनुसार, १० सितंबर २०२६ को मिली गुप्त जानकारी के आधार पर माटिगाड़ा पुलिस ने दार्जिलिंग जिले के नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत सातभैया कॉलेज मोड़ निवासी शुभनील गोस्वामी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से ६ मोबाइल फोन बरामद कर जब्त किए गए।

पूछताछ और जांच के दौरान आरोपी इन मोबाइल फोन के मालिकाना हक या खरीद से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने में असमर्थ रहा।
​पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

About Author

Advertisement