बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर भारत दौरे पर, प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

28fab6d9-d940-437e-993d-ec1405960114

नई दिल्ली: बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट अल्बर्ट लिलियन डी वेवर भारत के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। २१ दिसंबर १९७० को जन्मे डी वेवर को बेल्जियम में ‘बिडिड़ब्लु ’ के नाम से भी जाना जाता है। भारत दौरे के दौरान उन्होंने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
बैठक में भारत-बेल्जियम द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं के साथ-साथ आपसी हित से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। दोनों देशों के बीच व्यापार, प्रौद्योगिकी, सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करने के मुद्दे भी बातचीत के प्रमुख विषय रहेंगे।
डी वेवर फरवरी २०२५ से बेल्जियम के प्रधानमंत्री हैं। वह २००४ से २०२५ तक ‘न्यू फ्लेमिश एलायंस’ के अध्यक्ष रहे। फ्लेमिश स्वतंत्रता की समर्थक इस पार्टी ने २०१० के संघीय चुनाव में उल्लेखनीय सफलता हासिल की थी।
२०२४ के चुनाव के बाद बेल्जियम के राजा फिलिप ने डी वेवर को नई सरकार बनाने की जिम्मेदारी सौंपी थी। इससे पहले वह लंबे समय तक एंटवर्प के मेयर भी रह चुके हैं। बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ और नाटो के मुख्यालय स्थित हैं।

About Author

Advertisement