ईटानगर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अरुणाचल प्रदेश द्वारा आयोजित ‘सेवा संकल्प उत्सव २०२६’ पर राज्य स्तरीय कार्यशाला में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की २५ वर्षों की जनसेवा द्वारा लाए गए परिवर्तन को प्रभावी ढंग से प्रसारित करने के विषय पर चर्चा की गई।
इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा कि कई युवाओं ने मोदी युग से पहले का भारत नहीं देखा है। वे आज जो देखते हैं, उन्हें लग सकता है कि यह हमेशा से ऐसा ही था। उन्होंने कहा कि हमारी ज़िम्मेदारी उन कार्यों को दिखाना, परिवर्तन की कहानी बताना और इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाना है। इस दौरान भाजपा अरुणाचल प्रदेश के प्रभारी श्री अशोक सिंघल जी के साथ एक सार्थक सत्र संपन्न हुआ।





