जायसवाल और फर्नांडो पर आईसीसी ने लगाया जुर्माना

IMG-20260824-WA0109

कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन हुई एक घटना को लेकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और श्रीलंकाई तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।
​आईसीसी के अनुसार, दोनों खिलाड़ियों को आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद २.१२ के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। यह नियम किसी खिलाड़ी, सहयोगी स्टाफ, अंपायर, मैच रेफरी या दर्शक के साथ अनुचित शारीरिक संपर्क से संबंधित है। इस उल्लंघन के चलते जायसवाल और फर्नांडो दोनों पर उनकी मैच फीस का २५ प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही, दोनों खिलाड़ियों के खाते में १-१ डिमेरिट अंक भी जोड़ दिया गया है।
​यह घटना रविवार को भारतीय पारी के १७वें ओवर में घटी, जब फर्नांडो ने जायसवाल को आउट किया। जायसवाल जब पवेलियन की ओर लौट रहे थे, तब फर्नांडो ने पीछे से उन पर कुछ टिप्पणी की। इस पर भारतीय बल्लेबाज पलटकर गेंदबाज की तरफ बढ़े, जिससे दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। इसी दौरान फर्नांडो ने अपना सिर जायसवाल की ओर बढ़ाया, और जायसवाल के भी आगे आने से दोनों के सिर आपस में टकरा गए।
​दोनों खिलाड़ियों ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट द्वारा दी गई सजा को मंजूर कर लिया है, जिससे इस मामले में किसी औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं पड़ी।

About Author

Advertisement