अरुणाचल: मुख्यमंत्री खांडू ने दी तवांग की नमज्ञाल ल्हामो डोल्मा को बधाई

aba812b9-007e-4315-9dfc-67cf7d352d80

ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने अमेरिका के प्रतिष्ठित कार्नेगी मेलन विश्वविद्यालय में दाखिला पाने वाली तवांग की युवा शोधकर्ता नमज्ञाल ल्हामो डोल्मा को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
​नमज्ञाल को विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठित ‘हाइंज कॉलेज फेलोशिप’ प्राप्त हुई है। मुख्यमंत्री खांडू ने इस उपलब्धि को तवांग और पूरे राज्य के लिए एक बड़ी और गर्व का विषय बताया है।
​सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री खांडू ने कहा, “तवांग की युवा शोधकर्ता नमज्ञाल ल्हामो डोल्मा को प्रतिष्ठित हाइंज कॉलेज फेलोशिप के साथ अमेरिका के कार्नेगी मेलन विश्वविद्यालय में दाखिला मिलने की खबर सुनकर अत्यंत खुशी हुई। यह हाइंज कॉलेज के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है।”
​मुख्यमंत्री खांडू ने नमज्ञाल के साथ-साथ उनके माता-पिता लोक निर्माण विभाग के पूर्व वरिष्ठ आर्किटेक्ट दावा छिरिंग और प्रंजीत के. छिरिंग को भी बधाई दी। अभिभावकों के निरंतर सहयोग और नमज्ञाल की कड़ी मेहनत व दृढ़ संकल्प के बल पर ही यह सफलता संभव होने की बात कहते हुए उन्होंने नमज्ञाल के उज्ज्वल और सफल भविष्य की कामना की है।

About Author

Advertisement