सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत बाग्डोगरा थाना पुलिस ने २७० ग्राम प्रतिबंधित नशीले पदार्थ (ब्राउन शुगर) के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
गुप्त सूचना के आधार पर बाग्डोगरा थाना पुलिस ने दार्जिलिंग जिले के मुनी चाय बागान क्षेत्र में छापेमारी कर एक चार पहिया वाहन को रोका। इस दौरान कार सवार बिहार के किशनगंज जिले के निवासी २६ वर्षीय दीपक कुमार राय और २७ वर्षीय मोहसिन को हिरासत में लिया गया।
तलाशी के दौरान उनके पास से २७० ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर और एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।









