​केनरा बैंक ने ८०वें स्वतंत्रता दिवस पर ₹१.६९ करोड़ से अधिक की सीएसआर पहलों की घोषणा की

4b0c2e1f-fc67-48bf-9c1d-4b99e2e22a02

कोलकाता: केनरा बैंक के कोलकाता अंचल कार्यालय ने ८०वें स्वतंत्रता दिवस को सामाजिक उत्तरदायित्व और समावेशी विकास के प्रति समर्पित करते हुए विशेष रूप से मनाया।
​यह कार्यक्रम पश्चिम बंगाल सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री बिनोड कुमार के मुख्य आतिथ्य तथा केनेरा बैंक के महाप्रबंधक एवं कोलकाता अंचल प्रमुख श्री मनोज कुमार मीणा की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस अवसर पर बैंक ने शिक्षा, बालिका कल्याण और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण सामाजिक उत्तरदायित्व पहलों की शुरुआत की।
​बैंक ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्रों की शिक्षा का समर्थन करने के लिए ₹८५,१९,००० की छात्रवृत्ति राशि प्रदान की। इसके साथ ही ग्रामीण स्कूलों में सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बालिका शौचालयों के निर्माण के लिए ₹१४,००,००० की वित्तीय सहायता दी गई। ग्रामीण क्षेत्र के समग्र विकास और बुनियादी सुविधाओं में सुधार के लिए बैंक ने एक गांव को गोद लेते हुए ₹७०,००,००० की राशि समर्पित की। बैंक का मानना है कि ये सभी प्रयास शिक्षा, सशक्तिकरण और समावेशी विकास के जरिए राष्ट्र निर्माण में उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

About Author

Advertisement