४०० ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

IMG-20260813-WA0083

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत मटीगाड़ा थाना पुलिस ने भारी मात्रा में नशीले पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर १२.०८.२०२६ की शाम दार्जिलिंग जिले के मटीगाड़ा थाना क्षेत्र स्थित एएच-२ पर शिक्षा विभाग कार्यालय के सामने लस्का ब्रिज के पास छापेमारी की गई। इस कार्रवाई के दौरान नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्र के आश्रमपारा, कोटियाजोत निवासी ३२ वर्षीय प्रकाश मंडल को हिरासत में लिया गया।
​तलाशी के दौरान उसके पास से ४०० ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर और एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद कर कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

About Author

Advertisement