सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के तहत न्यू जलपाईगुड़ी थाने की सादी वर्दी वाली टीम ने ६ अगस्त २०२६ को एनएच-३१ पर स्थित अमाइदीघी रोड के प्रदीप होटल के पास छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उकिल मिया (३९ वर्ष) और संतोष रविदास (३३ वर्ष), दोनों निवासी साहेबगंज, काेचबिहार, को एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी के साथ पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके संयुक्त कब्जे से ६०.१८५ किलोग्राम गांजा जब्त किया गया।

इस संबंध में न्यू जलपाईगुड़ी थाने में स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आगे की कानूनी जांच जारी है।










