जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नहीं खेलेंगे

IMG-20260802-WA0075

​नई दिल्ली: श्रीलंका दौरे पर जाने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की चोट पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है और वह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बुमराह अभी भी इम्पैक्ट इंजरी से उबर रहे हैं और मेडिकल टीम उन्हें मैदान में उतारने में कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहती। यह प्रशंसकों के लिए हैरान करने वाली खबर है क्योंकि दो दिन पहले ही न्यूज एजेंसी पीटीआई ने जानकारी दी थी कि बुमराह ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और वह श्रीलंका में खेलने के लिए तैयार हैं। अब उनके श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर होने की खबर ने प्रशंसकों को निराश किया है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल की संभावनाओं को जीवित रखने के लिए भारत के लिए श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीतना बेहद महत्वपूर्ण है। सूत्रों के मुताबिक, बुमराह के घुटने की चोट शुरुआती अनुमान से अधिक गंभीर है। वह फिलहाल बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में मेडिकल टीम की देखरेख में हैं। उनके दो सप्ताह के भीतर फिट होकर मैदान पर लौटने की उम्मीद थी, लेकिन उन्हें घुटने में अभी भी असहजता महसूस हो रही है। बीसीसीआई बुमराह को खिलाने में कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता क्योंकि ऐसा करने से चोट के और गंभीर होने का खतरा है। इसके अलावा श्रीलंका की बल्लेबाजी के अनुकूल पिचों पर लंबे स्पैल में गेंदबाजी करनी होगी, जिससे बुमराह का वर्कलोड (कार्यभार) भी बढ़ जाएगा। इसी वजह से बीसीसीआई कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता।

About Author

Advertisement