साइबर ठगी के प्रति जागरूकता अभियान
सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट ने ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए नागरिकों को अज्ञात और नकली एपीके फाइलों के प्रति सतर्क रहने की विशेष चेतावनी जारी की है।
पुलिस द्वारा जारी एक जागरूकता पोस्टर में गूगल प्ले स्टोर या आधिकारिक ऐप स्टोर के बाहर अज्ञात स्रोतों से एपीके फाइल डाउनलोड न करने की अपील की गई है। आधिकारिक स्टोर में उपलब्ध न होने वाले और बाहर से डाउनलोड किए जाने वाले ऐसे ऐप उपयोगकर्ताओं का निजी डेटा, बैंक खातों की जानकारी और गोपनीयता आसानी से चुरा सकते हैं।
’साइबर सेफ सिलीगुड़ी’ अभियान के तहत पुलिस ने तकनीक का उपयोग करने वाले सभी लोगों से किसी भी प्रलोभन में न आने, बिना समझे एपीके फाइलें मोबाइल में डाउनलोड न करने और अपनी व्यक्तिगत व वित्तीय जानकारी को सुरक्षित रखने का आग्रह किया है।










