उपहार में मिली दलाई लामा की पुस्तक ‘द लीडर्स वे’
ईटानगर: मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने तवांग स्थित मंजुश्री विद्यापीठ के संस्थापक एवं पद्मश्री सम्मानित वेन. लामा थुपतेन फुंतसोक से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर पद्मश्री गुरु तुल्कु रिम्पोछे भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री खांडू को बौद्ध धर्मगुरु परम पावन दलाई लामा द्वारा रचित पुस्तक ‘द लीडर्स वे’ की एक प्रति भेंट की गई।
उपहार स्वरूप पुस्तक प्राप्त करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि वह नेतृत्व, बुद्धिमत्ता और करुणा के गहन सिद्धांतों पर आधारित इस व्यावहारिक पुस्तक को पढ़ने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने इस अवसर पर गुरुजनों से मिले मार्गदर्शन और आशीर्वाद के प्रति आभार व्यक्त किया।









