ईटानगर: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अरुणाचल प्रदेश के सोपो में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में कलिंग मोयोंग ने भाग लेकर देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों के चित्र पर नमन करते हुए उनके सर्वोच्च बलिदान और अदम्य साहस को याद किया।
इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि शहीदों का अतुलनीय बलिदान और अदम्य साहस हर भारतीय को सदैव देश सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। वीर जवानों की वीरता को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि देश के लिए उनके द्वारा दिए गए योगदान का ऋण देशवासी कभी नहीं चुका सकते।









