राज्य के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी
ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई है। राज्य के समग्र विकास और प्रगति को गति देने के लिए इस बैठक में कई अहम् निर्णय लिए गए हैं।
बैठक के संबंध में अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर जानकारी साझा करते हुए मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने इसे राज्य के विकास की दिशा में एक और बड़ा कदम बताया है। उन्होंने लिखा, “एक और कैबिनेट बैठक। निर्णयों का एक और नया सेट। अरुणाचल प्रदेश के लिए आगे बढ़ा एक और कदम।”
इस उच्च स्तरीय बैठक में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए इन महत्वपूर्ण फैसलों के विस्तृत विवरण को वह जल्द ही आम जनता के साथ साझा करेंगे।











