​सिलीगुड़ी इस्कॉन द्वारा ३७ वीं रथयात्रा भव्य रूप से आयोजित

535bc5ae-ea0a-4a23-b81d-af5cc7cf1d69

विधानसभा अध्यक्ष रथिन बोस ने किया उद्घाटन

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी के इस्कॉन मंदिर में गुरुवार को ३७ वां रथयात्रा उत्सव बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई अन्य स्थानों में भी रथयात्रा निकाली गई।
​मंदिर परिसर में आयोजित इस भव्य उत्सव में पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष रथिन बोस ने शिरकत की। समारोह में डाबग्राम-फुलबाड़ी की विधायक शिखा चटर्जी, दार्जिलिंग के जिला मजिस्ट्रेट हरिशंकर पाणिकर, भाजपा सिलीगुड़ी संगठनात्मक जिला अध्यक्ष अरुण मंडल और भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपांकर अरोड़ा सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
​उपस्थित अतिथियों ने रथ की रस्सी खींचकर रथयात्रा का औपचारिक शुभारंभ किया। मंदिर परिसर से शुरू हुई यह रथयात्रा सिलीगुड़ी शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी।
​रथयात्रा के चलते पूरे सिलीगुड़ी में एक उत्सव का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर परिसर में दर्शन और रथयात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।

About Author

Advertisement