१६ जुलाई का इतिहास

red-cubes-sixteenth-july-white-table-three-dimensional-rendering-d-illustration-cubes-th-july-157286574

​नयी दिल्ली: १६ जुलाई का दिन भारतीय और विश्व इतिहास में समाज सुधार, अंतरिक्ष अन्वेषण और ऐतिहासिक आविष्कारों के लिए जाना जाता है। १८५६ में इसी दिन भारत में ‘हिंदू विधवा पुनर्विवाह अधिनियम’ को कानूनी मान्यता मिली थी, वहीं १९६९ में अमेरिका का ‘अपोलो ११’ मिशन चंद्रमा के लिए रवाना हुआ था।
​देश दुनिया के इतिहास में १६ जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
​१६६१: स्वीडिश बैंक स्टॉकहोम्स बैंको ने यूरोप में पहला नोट जारी किया।
​१८५६: हिंदू विधवाओं के पुनर्विवाह को कानूनी मान्यता मिली।
​१८९०: पार्किंसन नाम के एक डॉक्टर ने पार्किंसन बीमारी के बारे में अपनी जाँच पूरी की। उन्हीं के नाम पर बीमारी का नाम पार्किन्सन्स रखा गया।
​१८९३: वाराणसी में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए ‘काशी नागरी प्रचारिणी सभा’ की स्थापना की गई थी।
​१९०५: बागेरहाट (अब बांग्लादेश) में एक जनसभा में ब्रिटिश सामान के बहिष्कार के प्रस्ताव को पहली बार मंजूरी दी गई।
​१९२५: इराक में राजा फैसल ने बगदाद में पहली संसद स्थापित की।
​१९२५: नेशनल जियोग्राफिक ने पहली बार समुद्र के भीतर के दृश्यों की प्राकृतिक रंगीन फोटो निकाली।
​१९३५: ओकलाहोमा सिटी में दुनिया का पहला पार्किंग मीटर इंस्टॉल किया गया।
​इसका नाम “पार्क-ओ-मीटर” था और इसे कारों की पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया था। इस मीटर को अमेरिकी पत्रकार और वकील कार्ल मैगी ने डिजाइन किया था।
​१९४०: जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने ब्रिटेन पर हमले की योजना के तहत “ऑपरेशन सी लायन” की तैयारी का आदेश दिया। यह योजना नाजी जर्मनी द्वारा इंग्लैंड पर समुद्री और थलसेना के ज़रिए हमला करने की रणनीति थी।
​१९४५: अमेरिका ने परमाणु बम का पहला परीक्षण किया।
​१९५१: नेपाल और ब्रिटेन के बीच संबंधों की नई रूपरेखा को वैश्विक स्तर पर सुदृढ़ पहचान मिली।
​१९६९: इंसान को चांद पर पहुंचाने की पहली कोशिश के तहत अमेरिका के केप केनेडी स्टेशन से अपोलो ११ अंतरिक्ष यान तीन अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर रवाना हुआ।
​१९९०: यूक्रेन ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
​१९९३: आज ही के दिन ब्रिटेन की खुफिया सेवा, एमआई५ के किसी सदस्य ने फोटो खिंचवा कर पहली बार औपचारिक रूप से जनता के सामने अपनी पहचान खोली थी।
​१९९९: जॉन एफ. केनेडी के पुत्र जॉन एफ. केनेडी जूनियर की विमान दुर्घटना में मृत्यु।
​२००१: जैक्स रोगे (बेल्जियम) अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के आठवें अध्यक्ष बने।
​२००२: पराग्वे में आपातकाल की घोषणा।
​२००३: पाकिस्तान, सऊदी अरब और ५३ अन्य इस्लामी देश, इजराइल को २००५ तक मान्यता देने पर राजी।
​२००४: चीन ने उत्तरी चीन के सबसे बड़े तटीय शहर त्यानचिन में पहला आनलाइन वायु सुरक्षा अभ्यास किया।
​२००६: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कोरिया पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित।
​२००७: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना वाजिद को धन वसूली के एक मामले में गिरफ्तार किया गया।
​२००८: ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने गाजा क्षेत्र की अपनी प्रस्तावित यात्रा रद्द की।
​२००८: अमेरिका ने अगले पांच सालों में पाकिस्तान को साढ़े सात अरब डॉलर की असैनिक मदद के लिए एक विधेयक पेश किया।
​२०११: देश में पिछले एक दशक में गांवों की तुलना में शहरी आबादी ढाई गुना से भी अधिक तेज़ी से बढ़ी। भारत के महापंजीयक और जनगणना आयुक्त के कार्यालय की एक रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान देश की जनसंख्या में १७.६४ प्रतिशत का इजाफ़ा हुआ है। यह वृद्धि गांवों में १२.१८ और शहरी क्षेत्रों में ३१.८० प्रतिशत रही।
​२०१३: बिहार के सारण (छपरा) जिले के गंडामन गांव के प्राथमिक विद्यालय में खाना खाने से देश में २७ बच्चों की मौत हो गई थी।
​२०१४: ब्राजील में आयोजित छठा ब्रिक्स सम्मेलन था, जिसमें ‘ब्रिक्स डेवलपमेंट बैंक’ (अब न्यू डेवलपमेंट बैंक) की स्थापना को मंजूरी दी गई थी।
​२०१४: अमेरिका ने रूस द्वारा पूर्वी यूक्रेन में अलगाववादियों को लगातार समर्थन देने के कारण रूस के प्रमुख बैंकों, ऊर्जा कंपनियों और रक्षा उद्योग पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए।
​२०१५: ग्रीस अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) का भुगतान चूकने वाली पहली उन्नत अर्थव्यवस्था बन गया, जिसने वैश्विक स्तर पर बड़ी हलचल मचाई।
​२०१५: ईरान और दुनिया के छह प्रमुख देशों (अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, रूस और जर्मनी) के बीच एक ऐतिहासिक परमाणु समझौता हुआ था, जिसके तहत ईरान पर लगे आर्थिक प्रतिबंध हटाने के बदले उसके परमाणु कार्यक्रम को सीमित करने पर सहमति बनी।
​२०१६: भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के केरी होप को हराकर डब्ल्यूबीओ एशिया पैसिफिक सुपर मिडिलवेट का खिताब जीता था।
​२०१७: फ्रांसीसी कंपनी ईडीएफ ने न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को महाराष्ट्र के जैतापुर में १६५० मेगावाट क्षमता वाले ६ परमाणु रिएक्टर लगाने के लिए नया प्रस्ताव सौंपा था।
​२०१७: प्रख्यात चित्रवीणा वादक ‘एन. रविकिरण’ को प्रतिष्ठित संगीत कलानिधि पुरस्कार के लिए चुना गया था।
​२०१८: भारत ने ओडिशा के चांदीपुर परीक्षण रेंज से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल का सफल परीक्षण किया था।
​२०१८: अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हेलसिंकी (फिनलैंड) में एक ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन हुआ था।
​२०१९: १४९ साल बाद एक दुर्लभ संयोग बना था, जब गुरु पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण एक साथ देखे गए थे।
​२०२१: अफगानिस्तान के स्पिन बोल्दाक में अफगान सुरक्षा बलों और तालिबान के बीच झड़प को कवर करते हुए भारतीय फोटो पत्रकार दानिश सिद्दीकी की दुखद मौत हो गई थी।
​२०२३: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की यात्रा के दौरान स्थानीय मुद्राओं (रुपये और दिरहम) में व्यापार करने के लिए ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
​२०२३: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसराे) का चंद्रयान-३ मिशन पूरी तरह से सफल रहा और अंतरिक्ष यान को सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में ऊपर उठाया गया।
​२०२४: डोडा में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक अधिकारी सहित चार भारतीय जवान शहीद हो गए।
​२०२४: विकासशील इंसान पार्टी (भीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की दरभंगा (बिहार) स्थित घर में निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई।
​२०२४: केंद्र सरकार द्वारा नीति आयोग का पुनर्गठन किया गया, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पदेन सदस्य बनाए गए।
​२०२४: अमेरिकी जज ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ क्लासिफाइड डॉक्यूमेंट्स से जुड़ा आपराधिक मामला खारिज कर दिया।
​२०२५: जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन (ई३) ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर चेतावनी दी कि यदि गर्मी के मौसम में कोई राजनयिक समाधान नहीं निकला, तो उस पर यूएन प्रतिबंधों का ‘स्नैपबैक’ तंत्र फिर से लागू किया जा सकता है।
​२०२५: कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रान्या राव को सोने की तस्करी के मामले में एक साल की जेल और १०२ करोड़ रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया था।
​१६ जुलाई को जन्मे व्यक्ति~
​१८६२: इदा बी. वेल्स – अमेरिकी पत्रकार और नागरिक अधिकार कार्यकर्ता।
​१८९६: ट्रीगवी ली – प्रसिद्ध मजदूर नेता, राजकीय अधिकारी, नॉर्वीयन राजनीतिज्ञ तथा जानेमाने लेखक थे।
​१९०९: अरुणा आसफ़ अली – ‘भारतीय स्वतंत्रता संग्राम’ में योगदान देने वाली प्रमुख महिलाओं में से एक।
​१९११: जिंजर रोजर्स- अमेरिकी नर्तकी और अभिनेत्री।
​१९१७: जगदीशचन्द्र माथुर – प्रसिद्ध नाटककार।
​१९३७: आर. के. धवन – भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और राज्य सभा सांसद थे।
​१९६७: विल फेरेल- हॉलीवुड अभिनेता और हास्य अभिनेता।
​१९६८: धनराज पिल्लै – भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी हैं।
​१९७१: कोरी फेल्डमैन – अमेरिकी अभिनेता।
​१९८०: गेसेल बुंडचेन – ब्राज़ीलियाई सुपरमॉडल।
​१९८३: कटरीना कैफ़ – बॉलीवुड अभिनेत्री।
​१६ जुलाई को हुए निधन~
​१३४२: कार्लोस प्रथम- हंगरी के राजा।
​१८८२: मैरी टॉड लिंकन – अमेरिका की प्रथम महिला और राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की पत्नी।
​१९१५: एलेन जी. व्हाइट- अमेरिकी धार्मिक नेता और ‘सेवंथ-डे एडवेंटिस्ट चर्च’ की सह-संस्थापिका।
​१९६०: हर्बर्ट मार्क्यूज़ – पुलित्जर पुरस्कार विजेता अमेरिकी लेखक।
​१९९५: जुआन मैनुअल फेंगियो- अर्जेंटीना के महान फार्मूला १ रेसर।
​१९९९: जॉन एफ. कैनेडी जूनियर – अमेरिकी पत्रकार और वकील, पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी के बेटे।
​२००५: के. वी. सुबन्ना- प्रसिद्ध कन्नड़ नाटककार थे।
​२०१७: नर बहादुर भंडारी – सिक्किम के भूतपूर्व दूसरे मुख्यमंत्री थे।
​२०२१: सुरेखा सीकरी – राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता भारतीय अभिनेत्री (धारावाहिक ‘बालिका वधू’ और फिल्म ‘बधाई हो’ फेम)।
​२०२३: ब्रीजेन्द्र नाथ गोस्वामी – भारत के प्रसिद्ध कला इतिहासकार और कला समीक्षक।
​१६ जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव~
​अंतरराष्ट्रीय सर्प दिवस(वर्ल्ड स्नेक डे): यह दिन सांपों के संरक्षण और उनके पारिस्थितिक महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए समर्पित है।
​हरेला: भारत के उत्तराखंड राज्य में मानसून के स्वागत और हरियाली के प्रतीक के रूप में यह मुख्य सांस्कृतिक त्योहार मनाया जाता है।

About Author

Advertisement