८ करोड़ के ८० हजार याबा टैबलेट के साथ दो गिरफ्तार
गुवाहाटी: नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ आक्रामक रुख अपना रही असम पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। काछार पुलिस, हैलाकांडी पुलिस और द असम राइफल्स की संयुक्त टीम ने करीब ८ करोड़ रुपये मूल्य की ८०,००० (अस्सी हजार) प्रतिबंधित याबा टैबलेट जब्त की है।
विशेष सूचना के आधार पर ‘उत्तर पूर्व के पहरेदार’ कहे जाने वाले असम राइफल्स और स्थानीय पुलिस द्वारा चलाए गए एक संयुक्त अभियान के दौरान यह खेप बरामद की गई। इस अवैध तस्करी में शामिल होने के आरोप में सुरक्षा बलों ने २ अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है।

”गुलाब लाल होता है, वायलेट नीला होता है, ८०,००० टैबलेट जब्त, तुम्हारे लिए कोई सहानुभूति नहीं है,” कहते हुए असम पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए तस्करों के खिलाफ अपना सख्त रुख साफ किया है। राज्य को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत सुरक्षा एजेंसियां अवैध परिवहन के खिलाफ अपनी निगरानी और कार्रवाई को लगातार तेज कर रही हैं।










