गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव को उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री सरमा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया फेसबुक पेज के माध्यम से एक संदेश जारी करते हुए केंद्रीय मंत्री यादव के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की है।
अपने संदेश में मुख्यमंत्री शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के नेतृत्व और योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि मंत्री यादव प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मिशन लाइफ’ अभियान के तहत पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली और सतत विकास की वकालत करते हुए वैश्विक मंच पर भारत के जलवायु कार्ययोजनाओं का शानदार नेतृत्व कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सरमा ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के स्वस्थ, समृद्ध और लंबे जीवन के लिए असोम के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या और महान संत श्रीमंत शंकरदेव के चरणों में प्रार्थना की।










