असम: मुख्यमंत्री शर्मा का एक्शन: गहपुर के बाढ़ग्रस्त इलाकों में पहुंचे मंत्री महंता और बोरगोहाईं, राहत और बचाव कार्य तेज करने के कड़े निर्देश

d1df31db-0fd2-44fc-96fb-634c4f3bdcb6

गहपुर: असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा के कड़े रुख के बाद गहपुर क्षेत्र में बाढ़ प्रबंधन और राहत कार्य को युद्धस्तर पर तेज कर दिया गया है। चक्रंग नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से कई इलाके जलमग्न हो गए हैं, जिसके तुरंत बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर माननीय मंत्री श्री केशव महंता और माननीय मंत्री श्री सुशांत बोरगोहाईं ने आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का तूफानी दौरा कर जमीनी हकीकत का जायजा लिया। दोनों मंत्रियों ने बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचकर उनका हौसला बढ़ाया और आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूरी तरह उनके साथ खड़ी है।
​क्षेत्र का निरीक्षण करने के तुरंत बाद मंत्रियों ने जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग के आला अधिकारियों के साथ एक हाई-लेवल समीक्षा बैठक की। बैठक में मंत्रियों ने सख्त लहजे में निर्देश दिया कि बाढ़ प्रबंधन को और अधिक मजबूत किया जाए, नदी के कटाव को रोकने के लिए तुरंत प्रभावी कदम उठाए जाएं और प्रभावित परिवारों तक बिना किसी देरी के समय पर राहत सामग्री पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। मंत्रियों ने साफ किया कि आपदा की इस स्थिति में जनता की सुरक्षा और समय पर सहायता पहुंचाना ही सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

About Author

Advertisement