अब किसानों और आपातकालीन सेवाओं को राहत, विशेष परिस्थितियों में कंटेनर में मिलेगा डीजल

e3e400c6-e35d-4709-9690-9ff3ee97abeb

काेलकाता; ​पश्चिम बंगाल सरकार ने आम जनता, किसानों और आवश्यक सेवाओं से जुड़े संस्थानों को बड़ी राहत देते हुए विशेष परिस्थितियों में कंटेनर में डीजल भरवाने की अनुमति दे दी है। हाल ही में सुरक्षा कारणों से कंटेनर में ईंधन की आपूर्ति पर रोक लगा दी गई थी, जिससे खेतों में आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल करने वाले किसानों, चाय बागान संचालकों और अस्पतालों जैसी आपातकालीन सेवाओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। दरअसल, मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) में बढ़ते तनाव के चलते दुनिया भर में ईंधन संकट की आशंका गहरा गई थी, जिसके बाद भारत में भी कई लोग जरूरत से ज्यादा पेट्रोल-डीजल जमा करने लगे थे। सुरक्षा मानकों के तहत सामान्य प्लास्टिक बोतलों में ईंधन देना प्रतिबंधित है, लेकिन इस कड़े नियम से आवश्यक सेवाएं प्रभावित होने लगी थीं। इसी को देखते हुए जनहित में यह ढील दी गई है ताकि मजबूत और मानक स्तर के स्टील या प्लास्टिक कंटेनरों में जरूरी काम के लिए डीजल लिया जा सके। कोलकाता के पेट्रोल पंप डीलर्स ने भी इस फैसले की सराहना की है और सरकार के निर्देशों का पालन करने की बात कही है।

About Author

Advertisement