नई दिल्ली: इतिहास के पन्नों में २० जून का दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यह दिन भारत में पश्चिम बंगाल के गठन और ऐतिहासिक रेलवे स्टेशनों के लिए जाना जाता है, वहीं वैश्विक स्तर पर यह संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित ‘विश्व शरणार्थी दिवस’ भी है। आइए, क्रमानुसार आज के दिन की प्रमुख घटनाओं पर एक दृष्टि डालते हैं:
ऐतिहासिक एवं मुख्य घटनाएँ~
१७५६: बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला ने अंग्रेजों से कलकत्ता (अब कोलकाता) को छीन लिया और ‘फोर्ट विलियम’ पर अपना कब्जा जमा लिया।
१८३७: विक्टोरिया ब्रिटेन की महारानी बनीं।
१८५८: ग्वालियर पर ब्रिटिश सेना का कब्जा हो गया और इसके साथ ही १८५७ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम (सिपाही विद्रोह) का अंत हो गया।
१८६३: पश्चिमी वर्जिनिया अमेरिका का ३५वां राज्य बना।
१८७३: भारत में यंग मेन्स क्रिश्चियन एसोसिएशन(वाईएमसीए) की स्थापना हुई।
१८७७: मुंबई स्थित ‘विक्टोरिया टर्मिनस’ (जिसे अब छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के नाम से जाना जाता है) को आम जनता के लिए खोल दिया गया था। इसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर का दर्जा प्राप्त है।
१९१६: पुणे में श्रीमती नथीबाई दामोदर ठक्करसे महिला विश्वविद्यालय(एसएनडीटी), भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया का पहला महिला विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
१९४७: बंगाल विभाजन के बाद पश्चिम बंगाल को एक अलग राज्य के रूप में स्थापित करने के लिए बंगाल विधानसभा द्वारा ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित किया गया।
१९७६: अमेरिकी राजदूत की हत्या के बाद लेबनान से अमेरिका ने सैकड़ों अपने नागरिकों को वहां से निकाला।
१९९०: ईरान में आए एक भीषण भूकंप में लगभग ४०,००० लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी।
१९९१: बर्लिन को फिर से जर्मनी की राजधानी बनाने के लिए संसद में मतदान हुआ।
१९९४: ईरान की मस्जिद में बम विस्फोट में ७० लोगों की मौत हुई।
१९९८: विश्वनाथन आनंद ने ब्लादीमीर क्रैमनिक को हराकर पांचवीं फ्रैंकफर्ट क्लासिक शतरंज टूर्नामेंट का खिताब जीता।
१९९९: सर्वाधिक वायु प्रदूषण वाले दुनिया के ५ नगरों में क्रमशः मैक्सिको सिटी, बीजिंग, शंघाई, तेहरान और कोलकाता शामिल हुए।
२०००: काहिरा में समूह-१५ देशों का दसवां शिखर सम्मेलन सम्पन्न हुआ।
२००१: जनरल परवेज मुशर्रफ पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने थे।
२००१: श्रीलंका मुस्लिम कांग्रेस के समर्थन वापस लेने से चंद्रिका कुमारतुंगा सरकार अल्पमत में आई।
२००१: ताइवान का मिसाइल परीक्षण संपन्न हुआ।
२००२: पाकिस्तान ने अशरफ जहांगीर काजी को संयुक्त राज्य अमेरिका में अपना नया राजदूत नियुक्त किया।
२००२: अमेरिकी कोर्ट ने मानसिक रूप से बीमार अपराधियों की फांसी की सजा पर रोक लगाई।
२००३: ज्ञान के प्रसार के लिए विकिमीडिया फाउंडेशन की स्थापना की गई थी।
२००५: रूसी मालवाहक यान एम-५३ अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुँचा।
२००६: जापान ने अपनी सेनाओं को इराक से वापस बुलाने का निर्णय लिया।
२००८: बीज बनाने वाली कम्पनी अवदात इण्डिया लिमिटेड ने अमेरिकी कम्पनी लिमाग्रेन के सोयाबीन बीज के कारोबार का अधिग्रहण किया।
२००८: यूरोपीय संघ ने क्यूबा पर लगे प्रतीकात्मक प्रतिबंध हटाने का निर्णय लिया।
२०१४: प्रख्यात कवि केदारनाथ सिंह को ज्ञानपीठ पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
२०१५: भारत ने सद्भावना दिखाते हुए ८८ पाकिस्तानी मछुआरों को रिहा किया, जो वाघा बॉर्डर के रास्ते अपने वतन लौटे।
२०१५: पाकिस्तान के दक्षिणी हिस्सों में जून के महीने में पड़ी जानलेवा गर्मी से हीटस्ट्रोक और डिहाइड्रेशन के कारण करीब २,००० लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी।
२०१५: ऑकलैंड में खेले गए फीफा यू-२० वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में सर्बिया ने ब्राजील को २-१ से हराकर टूर्नामेंट जीत लिया था।
२०१६: भारतीय क्रिकेट टीम ने हरारे में खेले गए अंतिम टी-२० मैच में जिम्बाब्वे को रोमांचक तरीके से ३ रन से हराकर टी-२० सीरीज २-१ से अपने नाम कर ली थी।
२०१६: काबुल में निजी सुरक्षा गार्डों को ले जा रही एक मिनीबस पर हुए भीषण विस्फोट में १२ लोगों की मौत हो गई थी।
२०१६: ब्रिटेन में यूरोपीय संघ में बने रहने या बाहर निकलने (ब्रेक्सिट) पर जनमत संग्रह से ठीक पहले, लेबर पार्टी की सांसद जो कॉक्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
२०१७: तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद में अपने ‘हैदराबाद सिटी वाई-फाई’ प्रोजेक्ट के तहत १,००० से अधिक सार्वजनिक स्थानों पर वाई-फाई हॉटस्पॉट स्थापित किए।
२०१८: माओवादियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाने की खुफिया रिपोर्टों के बाद उनकी सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी।
२०१९: ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने अमेरिकी नौसेना के एक मानवरहित जासूसी ड्रोन (आरक्यू-४ ग्लोबल हॉक) को मार गिराया था।
२०१९: राजस्थान सरकार ने बेरोजगार युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री युवा संबल योजना’ शुरू की थी।
२०१९: टीडीपी के ४ राज्यसभा सांसदों ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने का फैसला किया।
२०१९: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के बंजार में एक निजी बस के नाले में गिरने से ४४ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी और ३४ से अधिक लोग घायल हो गए थे।
२०२०: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छह राज्यों में अपने घर लौटे प्रवासी मजदूरों को सशक्त बनाने के लिए बिहार से ‘गरीब कल्याण रोजगार अभियान’ की शुरुआत की थी।
२०२१: ईरान के राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम सामने आए थे, जिसमें इब्राहिम रईसी ने जीत हासिल की थी।
२०२१: पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता नईम अख्तर को एक महीने की नजरबंदी के बाद रिहा किया गया था।
२०२१: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले की माव्या सूडान भारतीय वायु सेना में शामिल होने वाली पहली महिला लड़ाकू पायलट बनी थीं।
२०२२: ईरान के दक्षिण खोरासान प्रांत में मशहद से यजद जा रही एक ट्रेन के पटरी से उतरने से २२ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और ८७ लोग घायल हुए।
२०२२: भारत, विशेषकर असम में लगातार बारिश और बाढ़ से स्थिति गंभीर हो गई, जिससे २५ जिलों के ११ लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए।
२०२३: कनाडा के क्यूबेक में जंगलों में लगी भीषण आग के कारण आपातकाल की घोषणा की गई थी।
२०२३: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका और मिस्र की ५ दिवसीय यात्रा के लिए रवाना हुए।
२०२४: हज यात्रा के दौरान अत्यधिक गर्मी के कारण १,००० से अधिक तीर्थयात्रियों की मृत्यु हो गई।
२०२४: पटना हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के उस फैसले को रद्द कर दिया, जिसमें सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण को ५०% से बढ़ाकर ६५% कर दिया गया था।
२०२४: सुपर-८ के मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को ४७ रनों से हरा दिया था।
२०२४: तमिलनाडु के कल्लाकुरिचि में जहरीली शराब पीने से कम से कम ३७ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और १०० से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हुए।
२०२५: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका में टिकटॉक को चालू रखने के लिए ९० दिन के नए विस्तार (विराम) का कार्यकारी आदेश पारित किया गया।
२०२५: मुंबई की लीलावती ट्रस्ट ने एचडीएफसी बैंक और उसके सीईओ के खिलाफ १,००० करोड़ का मानहानि का मुकदमा दर्ज किया।
२० जून को जन्मे व्यक्ति~
१७६०: लॉर्ड वेलेज़ली – सन १७९८-१८०५ ई. तक भारत के गवर्नर-जनरल रहे।
१८६९: भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति और किर्लोस्कर समूह के संस्थापक लक्ष्मण काशीनाथ किर्लोस्कर का जन्म हुआ था।
१९१०: भुवनेश्वर – हिंदी के प्रसिद्ध एकांकीकार।
१९२३: गौर किशोर घोष – कुशल पत्रकार तथा लेखक।
१९४०: विश्वनाथ प्रसाद तिवारी – प्रसिद्ध भारतीय हिन्दी साहित्यकार हैं।
१९५०: भारत के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का जन्म हुआ था।
१९५२: विक्रम सेठ – जाने-माने साहित्यकार, उपन्यासकार और कवि।
१९५८: द्रौपदी मुर्मू – भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ राजनीतिज्ञ और भारत की राष्ट्रपति।
२० जून को हुए निधन~
१८२०: मैनुअल बेलग्रानो – अर्जेंटीना के प्रसिद्ध वकील, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और ‘फ्लैग डे’ (झंडा दिवस) के प्रणेता, जिन्होंने अर्जेंटीना का राष्ट्रीय ध्वज डिजाइन किया था।
१९६४: Edgar Barrier (एडगर बैरियर) – हॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता।
१९६५: वेंकटेश नारायण तिवारी – हिन्दी के ध्वजवाहक, पत्रकार और साहित्यकार थे।
२०११: रायन डन – अमेरिकी अभिनेता और टेलीविजन हस्ती।
महत्वपूर्ण दिवस~
विश्व शरणार्थी दिवस: संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल २० जून को दुनिया भर में शरणार्थियों की स्थिति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।










