सऊदी अरब और उरुग्वे के बीच मैच १-१ की बराबरी पर खत्म

IMG-20260616-WA0063

​नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप २०२६ में उरुग्वे की टीम जैसे-तैसे हारने से बच गई। फ्लोरिडा के मियामी स्टेडियम में सऊदी अरब और उरुग्वे के बीच मंगलवार सुबह खेले गए ग्रुप एच के एक मुकाबले में दोनों टीमें १-१ की बराबरी (ड्रॉ) पर रहीं। पूरे मैच में दक्षिण अमेरिकी देश उरुग्वे ने कई सुनहरे मौके गंवाए और अंत में जाकर किसी तरह मैच को ड्रॉ कराने में सफल रहा।
​सऊदी अरब की शुरुआती बढ़त
​मैच में केवल ३५ प्रतिशत बॉल पजेशन के साथ खेलने के बावजूद सऊदी अरब की शुरुआत बेहद शानदार रही। खेल के ४१वें मिनट में अब्दुलेलाह अल-अम्री ने एक बेहतरीन गोल दागकर अपनी टीम को १-० की बढ़त दिला दी, जो पहले हाफ की समाप्ति तक कायम रही। दूसरी ओर, पहले हाफ में उरुग्वे ने बराबरी के लिए लगातार प्रयास किए, लेकिन खराब फिनिशिंग के चलते वे गोल करने में नाकाम रहे।
​उरुग्वे का पलटवार और अंततः बराबरी
​दूसरे हाफ के खेल में उरुग्वे ने और अधिक आक्रामक रुख अपनाते हुए सऊदी अरब पर भारी दबाव बना दिया। उरुग्वे की इस लगातार कोशिश को आखिरकार मैच के ८०वें मिनट में जाकर कामयाबी मिली, जब मेक्सिमिलिएनो अराउजो ने एक शानदार गोल दागकर अपनी टीम को १-१ की बराबरी पर ला खड़ा किया।
​पूरे मैच के दौरान उरुग्वे ने विपक्षी पोस्ट पर कुल २७ बार हमले बोले, जिसमें से १० शॉट्स ऑन टारगेट (लक्ष्य पर) थे, लेकिन वे केवल एक ही गोल हासिल कर सके। मैच ड्रॉ रहने के कारण दोनों टीमों को १-१ अंक से ही संतोष करना पड़ा।

About Author

Advertisement