नई दिल्ली: सिक्किम पिछड़ा वर्ग आयोग (सिक्किम कमीशन फॉर बैकवर्ड क्लासेज) की अध्यक्ष श्रीमती कविता सापकोटा ने आज नई दिल्ली स्थित आयोग के कार्यालय में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (एनसीबीसी) की माननीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति जी से एक शिष्टाचार मुलाकात की।
बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच पिछड़ा वर्ग के कल्याण, चहुंमुखी विकास और उनके सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान मुख्य रूप से संस्थागत समन्वय को और मजबूत बनाने तथा पिछड़ा वर्ग समुदायों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के उद्देश्य से चलाई जा रही योजनाओं को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया।
चर्चा के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति जी ने सिक्किम की प्राकृतिक सुंदरता और वहां की समृद्ध जैव विविधता की जमकर सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने भविष्य में सिक्किम के प्रसिद्ध ‘ऑर्किड गार्डन’ का दौरा करने की अपनी इच्छा भी व्यक्त की।
यह महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय और राज्य स्तर के दोनों आयोगों के बीच निरंतर सहयोग और तालमेल के माध्यम से पिछड़ा वर्ग के हितों और उनके कल्याण को बढ़ावा देने की साझा प्रतिबद्धता के साथ संपन्न हुई।










