२०२९ का महासंग्राम: दिल्ली में ममता-अभिषेक और केजरीवाल के बीच विशेष मुलाकात, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल

FB_IMG_1780850062820

नई दिल्ली: देश की राजनीति में एक बार फिर बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की माननीय चेयरपर्सन श्रीमती ममता बनर्जी और माननीय राष्ट्रीय महासचिव श्री अभिषेक बनर्जी ने आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख श्री अरविंद केजरीवाल जी से एक विशेष मुलाकात की।
​बेहद सौहार्दपूर्ण और गर्मजोशी भरे माहौल में हुई इस मुलाकात के दौरान नेताओं के बीच काफी देर तक गंभीर चर्चा हुई। इस बैठक में आगामी दिनों में देश के राजनीतिक परिदृश्य और भविष्य की रणनीति को लेकर विस्तृत रूप से ‘रोड मैप’ तैयार करने पर गहन मंथन किया गया।
​लंबी बातचीत के बाद नेताओं ने देश की वर्तमान स्थिति को देखते हुए सन २०२९ के आगामी आम चुनाव के लक्ष्य की ओर साफ इशारा किया है। बैठक के बाद नेताओं ने दृढ़ संकल्प व्यक्त करते हुए कहा, “जब भारत की जनता एकजुट होकर आगे बढ़ती है, तो इस धरती की कोई भी ताकत उन्हें न्याय, गरिमा और एक बेहतर भविष्य की ओर बढ़ने से नहीं रोक सकती।”
​आम आदमी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के बीच का यह तालमेल आगामी २०२९ की राजनीतिक यात्रा में एक नया और मजबूत मोड़ लेकर आएगा। नेताओं की इस उत्साहजनक मुलाकात ने राजनीतिक हलकों में एक नई ऊर्जा फूंक दी है।

About Author

Advertisement